Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मालदा में होली के दौरान गोलीबारी के बाद सामूहिक पिटाई से नाबालिग की मौत

जानकारी के अनुसार, होली के दिन उक्त क्षेत्र में दो समूहों के लड़कों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि राशन व्यापारी के बेटे समीर गुप्ता ने झड़प के दौरान अपनी पिता की लाइसेंसधारी बंदूक से फायरिंग की। फायरिंग में कुल चार लोग, जिनमें एक 10 वर्षीय नाबालिग भी शामिल था, घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया।

05 Mar 2026

मालदा में होली के दौरान गोलीबारी के बाद सामूहिक पिटाई से नाबालिग की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में होली के अवसर पर दो समूहों के बीच हुई झड़प के दौरान फायरिंग की घटना के बाद 17 वर्षीय एक युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। बुधवार रात को हुई इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, होली के दिन उक्त क्षेत्र में दो समूहों के लड़कों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि राशन व्यापारी के बेटे समीर गुप्ता ने झड़प के दौरान अपनी पिता की लाइसेंसधारी बंदूक से फायरिंग की। फायरिंग में कुल चार लोग, जिनमें एक 10 वर्षीय नाबालिग भी शामिल था, घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद क्षेत्र में भीड़ जमा हो गई और उन्होंने फायरिंग की घटना के विरोध में प्रदर्शन शुरू किया। कुछ ही देर में भीड़ हिंसक हो गई और समीर गुप्ता के घर पर हमला कर दिया। रिपोर्टों के अनुसार, भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और नाबालिग को गंभीर रूप से पीटा, जिससे उसकी अस्पताल जाते समय मौत हो गई।

मालदा जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "कल फायरिंग की घटना में चार लोग घायल हुए। फायरिंग करने वाले व्यक्ति के खिलाफ नाराज ग्रामीणों ने उसके घर और पिता पर हमला किया। उसे सड़क पर पीट-पीटकर मार डाला गया। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।"

वर्तमान में इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं, फायरिंग की घटना के संबंध में आरोपित के खिलाफ अलग से शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इलाके में शांति बहाल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदा में होली के दौरान गोलीबारी के बाद सामूहिक पिटाई से नाब
जानकारी के अनुसार, होली के दिन उक्त क्षेत्र में दो समूहों के लड़कों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि राशन व्यापारी के बेटे समीर गुप्ता ने झड़प के दौरान अपनी पिता





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News