Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मालदा : फायरिंग में तीन घायल, आरोपित के पिता की पीट-पीटकर हत्या

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रजकपाड़ा इलाके के कुछ युवकों के साथ राशन डीलर समीर दासगुप्ता के बेटे समय दासगुप्ता का नशे की हालत में विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान समय ने कुछ युवकों के साथ मारपीट की और फिर बाइक लेकर वहां से भाग गया।

05 Mar 2026

मालदा : फायरिंग में तीन घायल, आरोपित के पिता की पीट-पीटकर हत्या

मालदा। जिले के मानिकचक के मथुरापुर इलाके में बुधवार रात हिंसा और फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। कथित तौर पर शराब के नशे में हुए विवाद के बाद गोलीबारी हुई, जिसमें एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों के नाम सम्राट रजक (09), घिशु रजक (45) और अरुण मंडल (50) हैं। गुस्साई भीड़ ने आरोपित के पिता समीर दासगुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रजकपाड़ा इलाके के कुछ युवकों के साथ राशन डीलर समीर दासगुप्ता के बेटे समय दासगुप्ता का नशे की हालत में विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के दौरान समय ने कुछ युवकों के साथ मारपीट की और फिर बाइक लेकर वहां से भाग गया।

इसके बाद नाराज युवक और उनके परिजन समय के घर तक पहुंच गए। घर के सामने फिर से विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान समय ने अपने पिता की लाइसेंस प्राप्त बंदूक निकालकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि कई राउंड गोलियां चलाई गई। फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। बताया गया है कि अरुण मंडल समीर दासगुप्ता की राशन दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करते थे। घटना के बाद स्थानीय लोग घायलों को पहले मानिकचक ग्रामीण अस्पताल ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल बच्चे की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

फायरिंग की खबर फैलते ही इलाके में भारी तनाव फैल गया। गुस्साई भीड़ ने आरोपित के घर पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि इसी दौरान भीड़ ने आरोपित के पिता और राशन डीलर समीर दासगुप्ता को पकड़कर बुरी तरह पीटा।

सूचना मिलने पर मानिकचक थाने की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और उन्हें बचाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही पिता की मौत हो गई। घटना के बाद मुख्य आरोपित समय दासगुप्ता फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। वहीं, आरोपित के एक रिश्तेदार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदा : फायरिंग में तीन घायल, आरोपित के पिता की पीट-पीटकर हत
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रजकपाड़ा इलाके के कुछ युवकों के साथ राशन डीलर समीर दासगुप्ता के बेटे समय दासगुप्ता का नशे की हालत में विवाद हो गया। आरोप है कि बहस के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News