Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अमेरिका का रुसी तेल खरीद पर छूट से संबंधित बयान भारतीय संप्रभुता का अपमानः कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय संप्रभुता गंभीर खतरे में है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्लैकमेल हो रहे हैं।

06 Mar 2026

अमेरिका का रुसी तेल खरीद पर छूट से संबंधित बयान भारतीय संप्रभुता का अपमानः कांग्रेस

नई दिल्ली। अमेरिका के वित्तमंत्री स्कॉट बेसेंट के भारतीय रिफाइनरियों को रूसी तेल खरीदने को लेकर 30 दिन की अस्थाई छूट से जुड़े बयान को लेकर कांग्रेस ने इसे देश की संप्रभुता का अपमान बताया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय संप्रभुता गंभीर खतरे में है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्लैकमेल हो रहे हैं। अमेरिका द्वारा भारत को अनुमति देने की भाषा उन देशों के लिए इस्तेमाल होती है जिन पर प्रतिबंध लगे हों, न कि भारत जैसे जिम्मेदार साझेदार के लिए। मोदी सरकार लगातार कूटनीतिक स्पेस छोड़ रही है और भारत को एक 'अमेरिका के अधीन अभाषी देश' बना दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा कि भारत की विदेश नीति जनता की सामूहिक इच्छा से निकलती है और यह सत्य एवं अहिंसा पर आधारित होनी चाहिए। आज जो हो रहा है वह नीति नहीं बल्कि एक समझौता कर चुके व्यक्ति के शोषण का नतीजा है।

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने कहा कि अमृत काल में भारतीय प्रधानमंत्री को तेल खरीदने के लिए दूसरे देशों से अनुमति मांगनी पड़ रही है, जो भारत की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय साख के लिए बेहद अपमानजनक है। अमेरिका की शर्तों के आगे झुकने के बजाय भारत को स्वतंत्र रुख अपनाना चाहिए और सर्वोच्च राष्ट्रीय हित में खुद निर्णय लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की ऊर्जा नीति के कारण अमेरिका में तेल और गैस उत्पादन अभी तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वैश्विक बाजार में तेल की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए अमेरिकी वित्त विभाग ने भारतीय रिफाइनरों को रूसी तेल खरीदने की अनुमति देने से संबंधित 30 दिनों की अस्थायी छूट दी है। यह जानबूझकर बहुत छोटी अवधि का उपाय है, जो रूसी सरकार को काफी वित्तीय लाभ नहीं पहुंचाएगा, क्योंकि यह केवल समुद्र में पहले से फंसे तेल से जुड़े लेन-देन को अधिकृत करता है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अमेरिका का रुसी तेल खरीद पर छूट से संबंधित बयान भारतीय संप्र
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय संप्रभुता गंभीर खतरे में है क्योंकि प्रधानमं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News