Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

खाड़ी संकट के बीच भारत सरकार सतर्क, 52 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे

विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ दिनों में क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुलने के बाद कई वाणिज्यिक और विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इन उड़ानों के माध्यम से 01 से 07 मार्च के बीच 52,000 से अधिक भारतीय नागरिक खाड़ी देशों से सुरक्षित भारत लौट चुके हैं।

08 Mar 2026

खाड़ी संकट के बीच भारत सरकार सतर्क, 52 हजार से अधिक भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौटे

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए कई कदम उठाए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि क्षेत्र में बदलती स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ दिनों में क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुलने के बाद कई वाणिज्यिक और विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इन उड़ानों के माध्यम से 01 से 07 मार्च के बीच 52,000 से अधिक भारतीय नागरिक खाड़ी देशों से सुरक्षित भारत लौट चुके हैं। इनमें से 32,000 से ज्यादा यात्रियों ने भारतीय एयरलाइनों की उड़ानों का उपयोग किया। आने वाले दिनों में और उड़ानों की योजना बनाई जा रही है।

सरकार ने क्षेत्र में मौजूद भारतीयों को स्थानीय प्रशासन के निर्देशों और भारतीय दूतावासों द्वारा जारी सलाह का पालन करने को कहा है। विभिन्न देशों में स्थित भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों ने 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की है, जिससे जरूरतमंद लोगों को सहायता मिल रही है।

विदेश मंत्रालय ने नई दिल्ली में एक विशेष नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है, जो प्रभावित लोगों और उनके परिवारों की ओर से आने वाले प्रश्नों और सहायता अनुरोधों की निगरानी कर रहा है।

सरकार ने कहा कि जहां वाणिज्यिक उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं, वहां भारतीय नागरिकों को अपने नजदीकी भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क कर जानकारी प्राप्त करने की सलाह दी गई है। भारत सरकार ने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर क्षेत्रीय सरकारों के साथ समन्वय कर अतिरिक्त सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


खाड़ी संकट के बीच भारत सरकार सतर्क, 52 हजार से अधिक भारतीय स
विदेश मंत्रालय के अनुसार पिछले कुछ दिनों में क्षेत्रीय हवाई क्षेत्र आंशिक रूप से खुलने के बाद कई वाणिज्यिक और विशेष उड़ानें संचालित की जा रही हैं। इन उड़ानों के





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News