Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मप्र के कटनी में मालगाड़ी के बेपटरी, 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया रेल यातायात

दरअसल, बिलासपुर से कटनी की ओर आ रही मालगाड़ी शनिवार सुबह करीब 11 बजे कटनी रेलवे स्टेशन के पास गायत्री नगर आउटर पर बेपटरी हो गई थी। अचानक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरकर एक तरफ झुक गए और उनमें लदा कोयला ट्रैक पर बिखर गया था। इससे रेल मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

08 Mar 2026

मप्र के कटनी में मालगाड़ी के बेपटरी, 24 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया रेल यातायात


कटनी। बिलासपुर रेल खंड पर मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन के पास कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरने के बाद से ट्रैक को सुधारने का कार्य जारी है। पिछले 24 घंटे बीतने के बावजूद अभी तक रेल यातायात बहाल नहीं हो सका है।

दरअसल, बिलासपुर से कटनी की ओर आ रही मालगाड़ी शनिवार सुबह करीब 11 बजे कटनी रेलवे स्टेशन के पास गायत्री नगर आउटर पर बेपटरी हो गई थी। अचानक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरकर एक तरफ झुक गए और उनमें लदा कोयला ट्रैक पर बिखर गया था। इससे रेल मार्ग पर परिचालन बाधित हो गया। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन सक्रिय हो गया। डीआरएम सहित रेलवे के वरिष्ठ इंजीनियरों की टीम, जीआरपी और आरपीएफ का बल पहुंचा और प्रारंभिक जांच के बाद एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) को बुलाकर ट्रैक बहाली का कार्य तुरंत शुरू किया गया। रविवार को खबर लिखे जाने तक ट्रैक बहाली का कार्य जारी है। रेलवे का अमला क्षतिग्रस्त पटरियों को सुधारने और स्लीपर बदलने के कार्य में लगा है। सिंगरौली और बिलासपुर रूट अभी भी प्रभावित है और गुड्स ट्रेनों को जहां ग्रेड सेपरेटर से निकाली जा रही हैं तो वहीं यात्री ट्रेनों को कटनी स्टेशन से चलाया जा रहा है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि डिब्बों को पटरी पर लाने और ट्रैक की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि शाम तक ट्रेक का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा और उसके बाद रेल आवागमन शुरू हो जाएगा।

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग के एरिया मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि कोयला लोड मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए थे। इससे दोनों ओर से यातायात प्रभावित है। चिरमिरी-कटनी मेमू (ट्रेन क्रमांक 61601) को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य ट्रेनों को रूट बदलकर चलाया जा रहा है। जबलपुर रेल मंडल की टीम मामले की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के कटनी में मालगाड़ी के बेपटरी, 24 घंटे बाद भी बहाल नही
दरअसल, बिलासपुर से कटनी की ओर आ रही मालगाड़ी शनिवार सुबह करीब 11 बजे कटनी रेलवे स्टेशन के पास गायत्री नगर आउटर पर बेपटरी हो गई थी। अचानक मालगाड़ी के पांच डिब्बे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News