Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल : चुनाव आयोग की बैठक में राजनीतिक दलों ने रखी एक चरण में मतदान की मांग

बैठक के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एक चरण में चुनाव कराने की मांग की। पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि यदि एक चरण में चुनाव संभव नहीं हो तो अधिकतम दो चरणों में मतदान कराया जाए। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

09 Mar 2026

 पश्चिम बंगाल : चुनाव आयोग की बैठक में राजनीतिक दलों ने रखी एक चरण में मतदान की मांग

कोलकाता। केंद्रीय निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव काे लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और राज्य प्रशासन के साथ बैठक हुई। बैठक में आगामी चुनाव की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने की। इस दाैरान उनके साथ निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी भी मौजूद रहे।

बैठक के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एक चरण में चुनाव कराने की मांग की। पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि यदि एक चरण में चुनाव संभव नहीं हो तो अधिकतम दो चरणों में मतदान कराया जाए। उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)

को लेकर भी आयोग के सामने नाराजगी जताई। सलीम ने कहा कि आयोग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया में आम लोगों को परेशान क्यों किया जा रहा है।

वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रतिनिधियों ने कहा कि बैठक में एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। पार्टी नेता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि इस विषय पर मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए बैठक में मुख्य रूप से चुनावी माहौल और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। भाजपा नेता तापस राय ने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव सुनिश्चित करना आयोग की जिम्मेदारी है और पार्टी ने हिंसामुक्त तथा निष्पक्ष चुनाव की मांग रखी है।

भाजपा के एक अन्य प्रतिनिधि शिशिर बाजोरिया ने राज्य पुलिस की भूमिका पर असंतोष जताते हुए हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर वेब कैमरा लगाने, कैमरा खराब होने की स्थिति में मतदान रोकने या पुनर्मतदान कराने तथा मतदान केंद्र में प्रवेश से पहले पहचान सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।

बैठक के दौरान भाजपा प्रतिनिधियों ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के उस विवादित बयान का भी मुद्दा उठाया, जिसमें उन्होंने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की उंगली काट देने वाली टिप्पणी की थी। भाजपा ने आयोग से इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

इस बीच तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में राज्य के मंत्री फिरहाद हाकिम, चंद्रिमा भट्टाचार्य और राज्य पुलिस के पूर्व महानिदेशक राजीव कुमार शामिल रहे।

इसके अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी बैठक स्थल पहुंचा, जिसमें अशुतोष चट्टोपाध्याय और प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य नेता शामिल थे।

निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ रविवार रात कोलकाता पहुंची थी। सोमवार को पहले राजनीतिक दलों और उसके बाद राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल : चुनाव आयोग की बैठक में राजनीतिक दलों ने रखी
बैठक के बाद मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एक चरण में चुनाव कराने की मांग की। पार्टी के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने कहा कि यदि एक चरण में चुना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News