Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बंगाल में विनीत गोयल समेत कई अधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने लगाई फटकार

आयोग ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि शराब उत्पादन सामान्य स्तर से अधिक न होने पाए और इसके लिए उत्पादन कंपनियों से समन्वय किया जाए

09 Mar 2026

बंगाल में विनीत गोयल समेत कई अधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त ने लगाई फटकार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों काे लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान राज्य पुलिस के डीजी (कानून-व्यवस्था) विनीत गोयल सहित कई अधिकारियों को उन्हाेंने फटकार लगाई।
बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ने साफ संदेश दिया कि हर अधिकारी के काम का “डिजिटल फुटप्रिंट” मौजूद रहता है। उन्होंने कहा कि चाहे जिलाधिकारी हों या पुलिस आयुक्त, यदि किसी भी तरह की लापरवाही सामने आई तो किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह सवाल उठाया कि पश्चिम बंगाल में अब तक ‘नारकोटिक्स एडवाइजरी कमेटी’ क्यों नहीं बनाई गई, जबकि अन्य राज्यों में इस दिशा में काफी पहले कदम उठाए जा चुके हैं। इस विषय पर स्पष्टीकरण देने की कोशिश करते समय विनीत गोयल को बीच में ही बैठने के लिए कहा गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने स्पष्ट किया कि आयोग के पास सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है।
बैठक में अन्य संस्थाओं को भी कड़े निर्देश दिए गए। आयोग ने भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, आबकारी विभाग तथा मादक पदार्थ नियंत्रण से जुड़ी एजेंसियों से भी कई सवाल किए।
आयोग ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि शराब उत्पादन सामान्य स्तर से अधिक न होने पाए और इसके लिए उत्पादन कंपनियों से समन्वय किया जाए। साथ ही सीमा क्षेत्रों में शराब उत्पादन रोकने की भी बात कही गई।
इसके अलावा अवैध धन की बरामदगी के मामलों में अपेक्षित सक्रियता नहीं दिखने पर भारतीय रिजर्व बैंक से भी जवाब तलब किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि केंद्र या राज्य, किसी भी स्तर की संस्था यदि गलती करती है तो उसे जवाब देना होगा और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि, आयोग की पूर्ण पीठ पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य के दौरे पर है। इसी क्रम में सोमवार को पहले प्रशासनिक अधिकारियों और उसके बाद जिलाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विनीत समेत कई अधिकारियों को चुनाव आयुक्त ने लगाई फटकार
आयोग ने आबकारी विभाग को निर्देश दिया कि शराब उत्पादन सामान्य स्तर से अधिक न होने पाए और इसके लिए उत्पादन कंपनियों से समन्वय किया जाए





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News