Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic

‘सब उड़ा देंगे…’, ईरान की मुस्लिम देशों को खुली चेतावनी, मिडिल ईस्ट के वित्तीय संस्थानों पर मंडराया खतरा

ईरान की संयुक्त सैन्य कमान, ‘खातम अल-अंबिया हेडक्वाटर्स’ (Khatam al-Anbiya Headquarters) ने बुधवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अब उनके निशाने पर मिडिल ईस्ट में स्थित बैंक और वित्तीय संस्थान होंगे।

11 Mar 2026

‘सब उड़ा देंगे…’, ईरान की मुस्लिम देशों को खुली चेतावनी, मिडिल ईस्ट के वित्तीय संस्थानों पर मंडराया खतरा

 पश्चिम एशिया में जारी तनाव अब एक ऐसे खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है जो वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख सकता है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान, ‘खातम अल-अंबिया हेडक्वाटर्स’ (Khatam al-Anbiya Headquarters) ने बुधवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अब उनके निशाने पर मिडिल ईस्ट में स्थित बैंक और वित्तीय संस्थान होंगे।

ईरानी सैन्य कमान के इस ऐलान के बाद मिडिल ईस्ट के प्रमुख आर्थिक केंद्रों जैसे दुबई, सऊदी अरब और बहरीन में हड़कंप मच गया है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि इन संस्थानों की पहचान कर ली गई है और उन्हें किसी भी समय निशाना बनाया जा सकता है। विशेष रूप से दुबई, जो मिडिल ईस्ट का सबसे बड़ा वित्तीय हब माना जाता है, वहां मौजूद हजारों अंतरराष्ट्रीय बैंकों और निवेश फर्मों के लिए यह एक गंभीर सुरक्षा खतरा बन गया है।

ईरान ने अपनी युद्ध नीति में यह बड़ा बदलाव तेहरान में हुई हालिया सैन्य घटनाओं के जवाब में लिया है। ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों में तेहरान स्थित एक बैंक के कई कर्मचारियों की मौत हो गई थी। ईरान का दावा है कि ये हमले ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) का हिस्सा थे, जिसमें कथित तौर पर सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई और कई शीर्ष कमांडरों की जान गई है। ईरान ने इन हमलों को क्रूर बताते हुए अब सीधे तौर पर आर्थिक ढांचे को तबाह करने की धमकी दी है।

अब तक यह युद्ध मुख्य रूप से सैन्य ठिकानों और सीमावर्ती क्षेत्रों तक सीमित था, लेकिन बैंकों को निशाना बनाने की धमकी ने पूरे क्षेत्र में भारी अस्थिरता पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईरान इन वित्तीय संस्थानों पर हमला करता है, तो इसका सीधा असर वैश्विक शेयर बाजारों और तेल की कीमतों पर पड़ेगा। दुबई और सऊदी अरब जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय निवेश का बड़ा हिस्सा लगा हुआ है, ऐसे में किसी भी प्रकार की सैन्य कार्रवाई दुनिया भर की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल सकती है। ईरान ने पहले ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसे महत्वपूर्ण ठिकानों पर ड्रोन हमलों के जरिए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है। अब बैंकों को निशाना बनाने की यह नई रणनीति मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष को एक नए और विनाशकारी चरण में ले जा सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


‘सब उड़ा देंगे…’, ईरान की मुस्लिम देशों को खुली चेतावनी, मिडि
ईरान की संयुक्त सैन्य कमान, ‘खातम अल-अंबिया हेडक्वाटर्स’ (Khatam al-Anbiya Headquarters) ने बुधवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है। ईरान ने चेतावनी दी ह





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News