Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों से औपचारिक मुलाकात की।उल्लेखनीय है कि तत्कालीन राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

12 Mar 2026

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार को यहां लोकभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सुजय पाल ने शपथ दिलाई।शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी और वाम मोर्चा के अध्यक्ष बिमान बोस सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।शपथ ग्रहण समारोह निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:30 बजे शुरू हुआ। शपथ ग्रहण से पहले और बाद में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान जन गण मन प्रस्तुत किया गया।

शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों से औपचारिक मुलाकात की।उल्लेखनीय है कि तत्कालीन राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह तमिलनाडु के राज्यपाल थे और बुधवार को ही कोलकाता पहुंचे।तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनका राज्य सरकार के साथ कई मुद्दों पर मतभेद भी सामने आया। विभिन्न विधेयकों को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच टकराव की स्थिति बनी।पूर्व राज्यपाल आनंद बोस के अचानक इस्तीफे को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि इस्तीफे के कारणों की उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले की परिस्थितियों को देखते हुए इस घटनाक्रम पर कई सवाल खड़े होते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली
शपथ लेने के बाद राज्यपाल ने मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों से औपचारिक मुलाकात की।उल्लेखनीय है कि तत्कालीन राज्यपाल सीवी आनंद बोस के इस्तीफे के बाद आरएन रवि को पश्





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News