Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic

लाल दुर्ग की नई घेराबंदी, सुजन चक्रवर्ती पर भी संशय

चुनावी कुरुक्षेत्र से पीछे हट सकते हैं मो. सलीम

12 Mar 2026

लाल दुर्ग की नई घेराबंदी, सुजन चक्रवर्ती पर भी संशय

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच वामपंथी राजनीति के गलियारों से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। माकपा के कद्दावर नेता और राज्य सचिव मोहम्मद सलीम इस बार चुनावी मैदान में उतरने के बजाय खुद को पीछे खींच सकते हैं। पार्टी के भीतर गहराते दबाव और रणनीतिक बदलावों के बीच यह चर्चा तेज है कि सलीम इस बार उम्मीदवार बनने के बजाय पूरे राज्य में पार्टी के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। उनके साथ ही वरिष्ठ नेता सुजन चक्रवर्ती के चुनाव लडऩे पर भी सस्पेंस बरकरार है, जिससे बंगाल की वामपंथी राजनीति में नेतृत्व की नई बिसात बिछती नजर आ रही है। 
पार्टी सूत्रों के अनुसार, बुधवार को हुई राज्य सचिवमंडल की बैठक में उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन मंथन हुआ। माना जा रहा है कि मोहम्मद सलीम पर चुनाव न लडऩे का दबाव दो वजहों से है— पहला, पार्टी का एक बड़ा वर्ग उन्हें स्टार प्रचारक के रूप में पूरे बंगाल में घूमते देखना चाहता है, और दूसरा, मुर्शिदाबाद सीट को लेकर उपजे आंतरिक विवाद और गठबंधन की विफलताओं ने उनकी राह कठिन कर दी है। कांग्रेस के साथ सीटों का तालमेल न हो पाना और हुमायूं कबीर के साथ कथित संपर्कों को लेकर हुई आलोचना ने सलीम को रक्षात्मक मुद्रा में ला खड़ा किया है। वहीं, सुजन चक्रवर्ती ने भी चुनावी मैदान में उतरने के बजाय संगठन और प्रचार की जिम्मेदारी संभालने में अधिक रुचि दिखाई है। पार्टी अब युवा चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है। उत्तरपाड़ा से मीनाक्षी मुखर्जी का नाम लगभग तय माना जा रहा है, जबकि पलाश दास और आभास राय चौधरी जैसे नेताओं को चुनावी रण में उतारने के संकेत मिले हैं। हालांकि, वाम मोर्चे के भीतर सीटों का गणित अब भी उलझा हुआ है। आईएसएफ के साथ उत्तर और दक्षिण 24 परगना की सीटों पर तनातनी बरकरार है, तो वहीं फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और सीपीआई जैसे सहयोगी दल भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। 16 और 17 मार्च को होने वाली वाम मोर्चे की निर्णायक बैठक में ही यह साफ हो पाएगा कि 'लाल झंडे' की इस लड़ाई में सेनापति खुद मैदान में उतरेंगे या केवल पीछे से कमान संभालेंगे। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


लाल दुर्ग की नई घेराबंदी, सुजन चक्रवर्ती पर भी संशय
चुनावी कुरुक्षेत्र से पीछे हट सकते हैं मो. सलीम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News