Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'खोसला का घोसला 2' की रिलीज डेट तय, रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ऐसे में जैसे ही इसके दूसरे भाग की घोषणा हुई, प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। अब निर्माताओं ने 'खोसला का घोसला 2' की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

13 Mar 2026

'खोसला का घोसला 2' की रिलीज डेट तय, रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर की चर्चित कॉमेडी फिल्म 'खोसला का घोसला' अब अपने सीक्वल के साथ दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है। साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ऐसे में जैसे ही इसके दूसरे भाग की घोषणा हुई, प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। अब निर्माताओं ने 'खोसला का घोसला 2' की रिलीज तारीख का भी ऐलान कर दिया है।

रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज होगी फिल्म

निर्देशक प्रशांत भागिया के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। खास बात यह है कि फिल्म को रक्षाबंधन के मौके पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है, जिससे परिवारिक दर्शकों को सिनेमाघरों तक आकर्षित किया जा सके। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, सविता राज हीरेमठ और राज हीरेमठ ने मिलकर किया है।

पुरानी स्टारकास्ट फिर आएगी नजर

'खोसला का घोसला 2' में पहली फिल्म के कई लोकप्रिय कलाकार एक बार फिर अपने किरदारों में नजर आएंगे। अनुपम खेर 'कमल किशोर खोसला' के रूप में वापसी करेंगे, वहीं बोमन ईरानी दबंग 'खुराना' के किरदार में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर शौरी, तारा शर्मा और परवीन डबास भी सीक्वल का हिस्सा होंगे। इससे पहले साल की शुरुआत में अनुपम खेर ने जानकारी दी थी कि फिल्म का लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब दर्शकों को इसके सिनेमाघरों में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'खोसला का घोसला 2' की रिलीज डेट तय, रक्षाबंधन पर सिनेमाघरों
साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। ऐसे में जैसे ही इसके दूसरे भाग की घोषणा हुई, प्रशंसकों में उत्साह बढ़ गया। अब निर्माताओं ने 'खोसल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News