Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बोलपुर स्टेशन पर मिला यात्री का ट्रॉली बैग, पुलिस ने सोने के गहनों सहित सामान लौटाया

अपने कीमती सामान वापस मिलने पर मौमिता चौधरी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया

13 Mar 2026

बोलपुर स्टेशन पर मिला यात्री का ट्रॉली बैग, पुलिस ने सोने के गहनों सहित सामान लौटाया

कोलकाता। हावड़ा जीआरपी जिले के अंतर्गत सैंथिया जीआरपी थाना के बोलपुर चौकी की पुलिस ने एक यात्री का खोया हुआ ट्रॉली बैग बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को वापस सौंप दिया। बैग में सोने के गहनों समेत अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।
शुक्रवार को रेल पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को बोलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू की और पूछताछ के बाद बैग के मालिक का पता लगाया। जांच में पता चला कि बैग महाराष्ट्र के पुणे की रहने वाली मौमिता चौधरी का है, जो गुरुवार को डाउन एनजेपी वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार हुई थीं। सैंथिया जीआरपी थाना की ओर से महिला को इसकी सूचना दी गई।
पूरी तरह सत्यापन के बाद शुक्रवार को उनका ट्रॉली बैग उन्हें सौंप दिया गया। बैग में दो सोने की चेन (लगभग 30 ग्राम), एक सोने का पेंडेंट, एक जोड़ी सोने की बालियां और 12–14 साड़ियां सहित अन्य सामान मौजूद था।
अपने कीमती सामान वापस मिलने पर मौमिता चौधरी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बोलपुर स्टेशन पर मिला यात्री का ट्रॉली बैग
अपने कीमती सामान वापस मिलने पर मौमिता चौधरी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News