Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

बेटे को बचाने डंपर के सामने कूदी मां, कट गई दोनों टांगें

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

13 Mar 2026

बेटे को बचाने डंपर के सामने कूदी मां, कट गई दोनों टांगें

कोलकाता। रिश्तों के बदलते दौर में ममता की एक ऐसी हृदयविदारक मिसाल सामने आई है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं। हावड़ा के जगतबल्लभपुर इलाके में एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े की जान बचाने के लिए मौत से टक्कर ली और इस कोशिश में अपनी दोनों टांगें गंवा दीं। यह घटना हावड़ा-आमता रोड पर उस समय हुई जब ममता की प्रतिमूर्ति यह महिला अपने छह साल के मासूम बेटे को स्कूल छोडऩे जा रही थी। 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पार करते समय एक बेकाबू और तेज रफ्तार डंपर उनकी ओर काल बनकर झपटा। मौत को सामने देख मां ने बिना एक पल गंवाए अपने बेटे को जोर से धक्का देकर सड़क के किनारे सुरक्षित फेंक दिया, लेकिन खुद को बचाने का उन्हें मौका नहीं मिला। भारी भरकम डंपर के पहिए महिला के दोनों पैरों को कुचलते हुए निकल गए। मौके पर मची चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने खून से लथपथ मां को तुरंत जगतबल्लभपुर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से उन्हें गंभीर हालत में कोलकाता रेफर कर दिया गया। कोलकाता के अस्पताल में जीवन-मौत के बीच जूझ रही इस मां के दोनों पैर डॉक्टरों को काटने पड़े हैं, क्योंकि वे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। अस्पताल के बिस्तर पर बेसुध पड़ी इस मां को अपने पैरों के जाने का गम नहीं, बल्कि इस बात का संतोष है कि उसका बेटा सही-सलामत है। इस साहस और बलिदान की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे कलियुग की मां का सबसे बड़ा त्याग बताया है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बेटे को बचाने डंपर के सामने कूदी मां, कट गई दोनों टांगें
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News