Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एमएसपी और किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लोकसभा में पूछे गए प्रश्न को साझा करते हुए सरकार से पूछा था कि क्या सरकार ने 2021 में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से यह वादा किया था कि सभी फसलों के लिए विधिक गारंटी वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाएगा?

14 Mar 2026

एमएसपी और किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर केंद्र सरकार पर किसानों से किया गया वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2021 में किसानों से सी2+50 प्रतिशत के आधार पर कानूनी एमएसपी देने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।

राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लोकसभा में पूछे गए प्रश्न को साझा करते हुए सरकार से पूछा था कि क्या सरकार ने 2021 में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से यह वादा किया था कि सभी फसलों के लिए विधिक गारंटी वाला न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू किया जाएगा? उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया है तो सरकार द्वारा इसे लागू न कर पाने के क्या कारण हैं? साथ ही सरकार से पूछा कि क्या सरकार ने देश में उत्पादन घाटे का सामना कर रही कुछ दालों और तिलहन जैसी फसलों की सीधी खरीद पर विचार किया है और यदि किया है तो उससे संबंधित विवरण क्या है।

राहुल गांधी ने सरकार पर आराेप लगाते हुए कहा कि वह इन प्रश्नों का स्पष्ट उत्तर देने से बच रही है और किसानों से किया वादा पूरा नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के अधिकारों और एमएसपी व्यवस्था की रक्षा के लिए संसद के भीतर और बाहर आवाज उठाती रहेगी। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एमएसपी और किसानों के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लोकसभा में पूछे गए प्रश्न को साझा करते हुए सरकार से पूछा था कि क्या सरकार ने 2021 में विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से य





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News