Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ब्रिगेड़ की सभा को केन्द्र कर रणक्षेत्र बना गिरीश पार्क

घर पर पथराव में मंत्री शशि पांजा घायल

14 Mar 2026

ब्रिगेड़ की सभा को केन्द्र कर रणक्षेत्र बना गिरीश पार्क

कोलकाता। गिरीश पार्क इलाका शनिवार को उस समय रणक्षेत्र में तब्दील हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के समर्थक आपस में भिड़ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली में शामिल होने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय तृणमूल समर्थकों के बीच हुए इस भीषण पथराव में बौबाजार थाने के ओसी बाप्पादित्य नस्कर समेत दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हिंसा के दौरान राज्य की कैबिनेट मंत्री डॉ. शशि पांजा के आवास को भी निशाना बनाया गया, जिससे इलाके में भारी तनाव फैल गया है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार दोपहर उस समय शुरू हुई जब भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बसें गिरिश पार्क इलाके से होकर ब्रिगेड मैदान की ओर बढ़ रही थीं। तृणमूल कांग्रेस का आरोप है कि बसों में सवार भाजपा समर्थकों ने अचानक नीचे उतरकर मंत्री शशि पांजा के घर के बाहर लगे बॉयकॉट भाजपा के पोस्टरों और फ्लेक्स को फाडऩा शुरू कर दिया। जब स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया, तो विवाद मारपीट में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें चलने लगीं। मंत्री शशि पांजा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के गुंडों ने सुनियोजित तरीके से उनके घर पर हमला किया। 
उन्होंने दावा किया कि हमलावरों के पास बसों में पत्थर और बोतलें पहले से मौजूद थीं। हमले के वक्त मंत्री अपने घर के बाहर कुछ लोगों से संवाद कर रही थीं, तभी अचानक हुए पथराव के कारण सुरक्षाकर्मियों को उन्हें आनन-फानन में अंदर ले जाना पड़ा। इस अफरा-तफरी में मंत्री को भी हल्की चोटें आई हैं। दूसरी तरफ, भाजपा ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सत्ताधारी दल पर ही हमले का ठीकरा फोड़ा है। भाजपा नेतृत्व का दावा है कि उनकी शांतिपूर्ण बसों पर तृणमूल समर्थकों ने पहले हमला किया, जिसमें उत्तर कोलकाता जिला अध्यक्ष तमोघ्न घोष समेत कई कार्यकर्ता लहुलुहान हो गए। 
भाजपा का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया ताकि वे प्रधानमंत्री की रैली में शामिल न हो सकें। हिंसा की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को भी उपद्रवियों के गुस्से का सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने के प्रयास में बौबाजार थाने के ओसी बाप्पादित्य नस्कर पत्थर लगने से घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता पुलिस की सेंट्रल डिवीजन की डीसी इंदिरा मुखोपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचीं और मोर्चा संभाला। इधर, ब्रिगेड की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए इस हमले का जिक्र करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। फिलहाल पूरे गिरिश पार्क इलाके में पुलिस की कड़ी गश्त जारी है और दोषियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ब्रिगेड़ की सभा को केन्द्र कर रणक्षेत्र बना गिरीश पार्क
घर पर पथराव में मंत्री शशि पांजा घायल





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News