Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई स्वास्थ्य सेवाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कई स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

15 Mar 2026

असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई स्वास्थ्य सेवाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

गुवाहाटी। असम के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे अमित शाह ने रविवार काे यात्रा के दूसरे दिन असम को स्वास्थ्य सेवाओं का एक बड़ा उपहार दिया है। गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कई स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

गुवाहाटी के तीसरे मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल की कड़ी में प्रागज्योतिष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल का उद्घाटन, तिनसुकिया एवं गोलाघाट में निर्मित कैंसर केयर अस्पताल का उद्घाटन, डिफू, जोरहाट और बरपेटा मेडिकल कॉलेज एंड अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के निर्माण का शिलान्यास, गुवाहाटी में स्वास्थ्य भवन के निर्माण का शिलान्यास और भयापुरी में जिला अस्पताल के निर्माण का शिलान्यास वर्चुअली रूप से किया।

ज्ञात हो कि, प्रागज्योतिष मेकिल कॉलेज एंड अस्पताल का निर्माण 13.76 एकड़ भूमि पर 675 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। यहां पर 505 बिस्तर एवं 15 आपरेशन कक्ष के समेत अन्य आधुनिक सुविधाएं यहां उपलब्ध हैं। इसके निर्माण में दम्मानी फाउंडेशन ने 150 करोड़ का अनुदान दिया है। यहां प्रत्येक वर्ष 100 छात्रों का दाखिल होगा।

वहीं तिनसुकिया और गोलाघाट में कैंसर केयर अस्पताल का निर्माण असम सरकार और टाटा ट्रस्ट के सहयोग से किया गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं की कड़ी में राज्य सरकार ने डिफू में 220 करोड़, जोरहाट में 310 करोड़ एवं बरपेटा में 284 करोड़ की लागत से सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाएगा। जबकि गुवाहाटी में स्वास्थ्य भवन के निर्माण पर 218 करोड़ लागत आएगी तथा अभयापुरी जिला अस्पताल के निर्माण पर 115 करोड़ खर्च किये जाएंगे। अस्पताल में कुल 100 विस्तर होंगे।-

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कई स्वास्थ्य सेवाओं
गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में कई स्वास्थ्य सेवाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News