Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

जोड़ासांको में 'साप्ताहिक विधायक' का पत्ता साफ, कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

कार्यकर्ताओं का मानना है कि विवेक गुप्ता के कार्यकाल में जनता और प्रशासन के बीच जो खाई बन गई थी, विजय उपाध्याय उसे पाटने का काम करेंगे

17 Mar 2026

जोड़ासांको में 'साप्ताहिक विधायक' का पत्ता साफ, कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न

कोलकाता। जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र में सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने इस बार परफॉर्मेंस को सर्वोपरि रखते हुए मौजूदा विधायक विवेक गुप्ता की जगह वार्ड नंबर 20 के लोकप्रिय पार्षद विजय उपाध्याय को अपना योद्धा घोषित किया है। इस घोषणा के साथ ही जोड़ासांको की गलियों में ढोल-नगाड़ों और अबीर के साथ कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। स्थानीय लोगों के बीच यह संदेश साफ है—पार्टी ने मशीनी राजनीति के बजाय जमीनी जुड़ाव को प्राथमिकता दी है। टिकट मिलने की खबर मिलते ही भावुक हुए विजय उपाध्याय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहराई। उन्होंने कहा कि दीदी ने मुझ जैसे एक साधारण सिपाही पर जो विश्वास जताया है, वह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जोड़ासांको केवल एक निर्वाचन क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहाँ की हवाओं और यहाँ के लोगों के सुख-दुख से मेरा रग-रग का नाता है। मैं वादा करता हूँ कि जोड़ासांको की सेवा के लिए मेरा दरवाजा 24 घंटे खुला रहेगा। 
गौरतलब है कि विजय उपाध्याय की छवि एक ऐसे नेता की रही है जो आपदा हो या उत्सव, हमेशा जनता के बीच खड़े नजर आते हैं। उपाध्याय की उम्मीदवारी पर मुहर लगते ही क्षेत्र के पार्षदों और संगठन के नेताओं ने भी राहत की सांस ली है। वार्ड नंबर 42 के पार्षद महेश शर्मा ने पार्टी के इस फैसले का पुरजोर स्वागत करते हुए निवर्तमान विधायक पर तीखा हमला बोला। शर्मा ने चुटकी लेते हुए कहा कि जोड़ासांको की जनता अब किसी साप्ताहिक विधायक की मोहताज नहीं रहेगी, जो केवल खास मौकों पर दर्शन देते थे। अब हमें एक ऐसा जनसेवक मिलने जा रहा है जो हमारे बीच का है और हर घड़ी उपलब्ध रहेगा। 
कार्यकर्ताओं का मानना है कि विवेक गुप्ता के कार्यकाल में जनता और प्रशासन के बीच जो खाई बन गई थी, विजय उपाध्याय उसे पाटने का काम करेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ममता बनर्जी ने विजय उपाध्याय को मैदान में उतारकर न केवल गुटबाजी पर लगाम लगाई है, बल्कि हिंदी भाषी मतदाताओं और पुराने वफादारों को भी एक मजबूत संदेश दिया है। जोड़ासांको में भूमिपुत्र बनाम बाहरी की यह बहस अब खत्म होती दिख रही है, क्योंकि कार्यकर्ताओं का जोश यह बताने के लिए काफी है कि वे इस बार किसी भी सूरत में अपनी सीट पर कमल को खिलने नहीं देंगे। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विजय उपाध्याय अपनी इस लोकप्रियता को 4 मई के नतीजों में कितनी बड़ी जीत में तब्दील कर पाते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


तृणमूल कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
कार्यकर्ताओं का मानना है कि विवेक गुप्ता के कार्यकाल में जनता और प्रशासन के बीच जो खाई बन गई थी, विजय उपाध्याय उसे पाटने का काम करेंगे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News