Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'धुरंधर-2' के हिंसक दृश्यों पर चली कैंची, 19 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

रिलीज से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र देते हुए प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस मंजूरी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं रहा और फिल्म में कई अहम संशोधन किए गए हैं।

18 Mar 2026

'धुरंधर-2' के हिंसक दृश्यों पर चली कैंची, 19 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर-2' अब 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र देते हुए प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस मंजूरी तक पहुंचने का रास्ता आसान नहीं रहा और फिल्म में कई अहम संशोधन किए गए हैं।

हिंसक दृश्यों पर चले 21 कट्स

रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म में कुल 21 प्रमुख संशोधनों में से चार पर विशेष बदलाव सुझाए। इनमें आंख फोड़ने, सिर काटने, लात मारने, सीमेंट ब्लॉक और हथौड़े से सिर पर वार जैसे हिंसक दृश्यों को संपादित किया गया। संशोधनों के बावजूद फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया है, जिसके चलते इसे केवल 18 वर्ष से अधिक आयु के दर्शक ही देख सकेंगे। इसके अलावा उपशीर्षकों में नोटबंदी से जुड़ी तारीखों को ठीक किया गया है और सूचना पाठ में 'लाहौर' शब्द को 'दिल्ली' से बदला गया है।

6 मिनट घटी फिल्म की अवधि

सेंसर बोर्ड के निर्देशों के बाद फिल्म की भारतीय अवधि अब 3 घंटे 49 मिनट 36 सेकंड रह गई है, जबकि प्रमाणन के लिए सौंपे जाने के समय इसकी अवधि लगभग 3 घंटे 51 मिनट थी। कुल मिलाकर करीब 1.3 मिनट की फुटेज हटाई गई, जिससे भारतीय संस्करण विदेशी संस्करण (लगभग 3 घंटे 55 मिनट) से करीब 6 मिनट छोटा हो गया है। फिल्म में ड्रग्स से संबंधित चेतावनी भी जोड़ी गई है। फिल्म 'धुरंधर-2' को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और अब सेंसर से हरी झंडी मिलने के बाद इसकी रिलीज का इंतजार और बढ़ गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'धुरंधर-2' के हिंसक दृश्यों पर चली कैंची, 19 मार्च को सिनेमा
रिलीज से ठीक एक दिन पहले केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने फिल्म को 'ए' प्रमाणपत्र देते हुए प्रदर्शन की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस मंजूरी तक पहुंचने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News