Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली के पालम की राम चौक मार्केट में लगी आग, सात लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार, इस इमारत (डब्ल्यूजेड-124ए) के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक का शोरूम है। यह मार्केट प्रधान राजेंद्र कश्यप का बताया जा रहा है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए।

18 Mar 2026

दिल्ली के पालम की राम चौक मार्केट में लगी आग, सात लोगों की मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका जिले के पालम इलाके की राम चौक मार्केट में आज सुबह लगभग 7ः04 बजे लगी आग में अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। आग चार मंजिला इमारत में लगी। मृतकों में तीन मासूम लड़कियां भी हैं। कई लोग झुलस गए हैं। कइयों ने जान बचाने के लिए छलांग भी लगा दी। यह आग इस इमारत में स्थित कपड़े और कॉस्मेटिक के शोरूम में लगी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

पुलिस के अनुसार, इस इमारत (डब्ल्यूजेड-124ए) के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक का शोरूम है। यह मार्केट प्रधान राजेंद्र कश्यप का बताया जा रहा है। दूसरी और तीसरी मंजिल पर उनका परिवार रहता है। आग तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई, जिससे अंदर मौजूद लोग फंस गए।

सूचना पाते ही पालम विलेज थाने के एसएचओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियां और 11 एंबुलेंस भेजी गईं। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मणिपाल अस्पताल में आग में झुलसे छह लोगों को मृत घोषित किया गया, जिनमें प्रवेश (35), कमल (40), आशु (32) और तीन बच्चियां (12, 6 और 5 वर्ष) शामिल हैं। आईजीआई अस्पताल में एक महिला को मृत लाया गया, जबकि एक पुरुष और दो वर्षीय बच्ची का इलाज चल रहा है। सफदरजंग अस्पताल में 19 वर्षीय युवक को भर्ती कराया गया है। वह 25 प्रतिशत झुलस गया है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने के दौरान दो लोगों ने जान बचाने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। दमकलकर्मियों ने अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस, दमकल, बीएसईएस, एयरफोर्स, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौजूद हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिल्ली के पालम की राम चौक मार्केट में लगी आग, सात लोगों की म
पुलिस के अनुसार, इस इमारत (डब्ल्यूजेड-124ए) के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर कपड़ा और कॉस्मेटिक का शोरूम है। यह मार्केट प्रधान राजेंद्र कश्यप का बताया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News