Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विराट कोहली आईपीएल के लिए तैयार, आरसीबी से जुड़कर शुरू की प्रैक्टिस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में कोहली ने कहा, ''हर बार जब मैं ये जर्सी (आरसीबी) पहनता हूं, तो मैं पूरी तरह अपने आप को झोंक देता हूं। मैं एक और स्पेशल चेज के लिए तैयार हूं।''

19 Mar 2026

विराट कोहली आईपीएल के लिए तैयार, आरसीबी से जुड़कर शुरू की प्रैक्टिस

बेंगलुरू। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के लिए तैयार हैं। वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से जुड़ चुके हैं और प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। इस बीच कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसने प्रसंशकों के उत्साह को कई गुना बढ़ा दिया है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में कोहली ने कहा, ''हर बार जब मैं ये जर्सी (आरसीबी) पहनता हूं, तो मैं पूरी तरह अपने आप को झोंक देता हूं। मैं एक और स्पेशल चेज के लिए तैयार हूं।''

फ्रेंचाइजी ने वीडियो को शेयर करते हुए संदेश दिया कि कोहली अपने घर बेंगलुरु लौट आए हैं और एक और नई कहानी लिखने के लिए तैयार हैं। आरसीबी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''वक्त गुजरा, सीजन बदले, लेकिन यह शहर? अब भी उसका है। यह सिंहासन? अब भी उसका है।

'एकमात्र सच्चे राजा' के लिए हमारा प्यार, हर गुजरते दिन के साथ और भी मजबूत होता जा रहा है। हमारे विराट कोहली वापस वहीं लौट रहे हैं, जहां के वे हैं- अपने घर, बेंगलुरु- एक नई कहानी लिखने के लिए।''

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इस सीजन का ओपनिंग मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी का लक्ष्य खिताब का बचाव करना और इतिहास दोहराना होगा।

विराट कोहली ने पिछले सीजन में 15 पारियों में 54.75 के औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे, जिसमें आठ अर्धशतक शामिल थे।कोहली 267 आईपीएल मैचों में आठ शतक और 63 अर्धशतकों के साथ 8,661 रन बना चुके हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विराट कोहली आईपीएल के लिए तैयार, आरसीबी से जुड़कर शुरू की प्
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से सोशल मीडिया 'एक्स' पर शेयर किए गए वीडियो में कोहली ने कहा, ''हर बार जब मैं ये जर्सी (आरसीबी) पहनता हूं, तो मैं पूरी तरह अपने आप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News