Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, श्रीनगर-कारगिल हाईवे समेत कई रणनीतिक मार्ग बंद

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-कारगिल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। भारी बर्फ जमा होने और कम विज़िबिलिटी (दृश्यता) के कारण एहतियातन हाईवे को बंद कर दिया गया है। लगातार बर्फबारी के कारण सड़क फिसलन भरी और खतरनाक हो गई है।

20 Mar 2026

कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, श्रीनगर-कारगिल हाईवे समेत कई रणनीतिक मार्ग बंद

जम्मू। जम्मू और कश्मीर के कई ऊंचे इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण सड़क संपर्क टूट गया है। श्रीनगर-कारगिल हाईवे और अन्य रणनीतिक मार्गों सहित मुख्य सड़कों को बंद करना पड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-कारगिल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। भारी बर्फ जमा होने और कम विज़िबिलिटी (दृश्यता) के कारण एहतियातन हाईवे को बंद कर दिया गया है। लगातार बर्फबारी के कारण सड़क फिसलन भरी और खतरनाक हो गई है। ज़ोजिला कॉरिडोर में अभी भी बर्फबारी जारी है, जिससे विज़िबिलिटी काफी कम हो गई है और संवेदनशील इलाकों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। सड़क बंद होने से कश्मीर और कारगिल क्षेत्र के बीच सड़क संपर्क टूट गया है। सीमा सड़क संगठन सहित सड़क साफ करने वाली एजेंसियां स्थिति पर नज़र रख रही हैं और मौसम में सुधार होते ही बर्फ हटाने का काम शुरू कर देंगी।

इस बीच राजदान दर्रे से होकर जाने वाली बांदीपोरा-गुरेज सड़क को भी ताज़ा बर्फबारी के कारण बंद कर दिया गया है। लगभग 85 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अगले आदेश तक यातायात रोक दिया गया है। एक अलग एडवाइज़री में ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी सड़क को ज़ोजिला मार्ग पर बर्फ जमा होने के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन के आदेशों के बाद किश्तवाड़-सिंथन-अनंतनाग सड़क भी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कई ऊंचे इलाकों में बर्फबारी, श्रीनगर-कारगिल हाईवे समेत कई रण
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर-कारगिल हाईवे पर यातायात रोक दिया गया है। भारी बर्फ जमा होने और कम विज़िबिलिटी (दृश्यता) के कारण एहतियातन हाईवे को बंद कर दिया गया





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News