Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए थाईलैंड पहुंची भारतीय टीम

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत का दो अप्रैल को जापान के खिलाफ करेगी। इसके बाद पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और आठ अप्रैल को चीनी ताइपे से सामना होगा। समूह की शीर्ष दो टीमें और तीनों समूहों में से सर्वश्रेष्ठ दो तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी।

20 Mar 2026

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए थाईलैंड पहुंची भारतीय टीम

नई दिल्ली। भारतीय अंडर-20 महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए शुक्रवार सुबह थाईलैंड पहुंची। 20 साल बाद एशियन कप के लिए क्वालीफाई करने वाली भारतीय युवा टीम को यहां बैंकॉक में स्थानीय परिस्थितियों के अनुकूल ढलने के लिए 13 दिन का समय मिलेगा।

ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत का दो अप्रैल को जापान के खिलाफ करेगी। इसके बाद पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और आठ अप्रैल को चीनी ताइपे से सामना होगा। समूह की शीर्ष दो टीमें और तीनों समूहों में से सर्वश्रेष्ठ दो तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वार्टर फाइनल में पहुंचेंगी। इसके अलावा, क्वार्टर फाइनल के चारों विजेता फीफा अंडर-20 महिला विश्व कप पोलैंड 2026 के लिए क्वालीफाई करेंगे।

मुख्य कोच जोआकिम एलेक्जेंडर्सन के नेतृत्व में भारतीय टीम ने अंतरराष्ट्रीय महिला लीग के पहले चरण के समापन के बाद जनवरी में बेंगलुरु में अपना प्रशिक्षण शिविर शुरू किया था। बाद में, उन्होंने स्वीडन में एक महीने का शिविर लगाया, जहां उन्होंने स्वीडिश क्लबों की वरिष्ठ टीमों के खिलाफ पांच मैत्रीपूर्ण मैच खेले। स्कैंडिनेविया से लौटने के बाद, युवा टीम ने कोलकाता में अपना प्रशिक्षण जारी रखा, जहां से वे थाईलैंड की राजधानी के लिए रवाना हुईं।

कोच एलेक्जेंडर्सन टूर्नामेंट शुरू होने से कुछ समय पहले ही 23 सदस्यीय अंतिम टीम की घोषणा करेंगे।

एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए 24 सदस्यीय टीम

गोलकीपर : मोनालिसा देवी मोइरांगथेम, नंदिनी, रिबांसी जामू।

डिफेंडर : अलका इंदवार, सिंडी रेमरूअटपुई कोलनी, निशिमा कुमारी, रेमी थोकचोम, रुचि यादव, साहेना टीएच, शुभांगी सिंह, थोइबिसाना चानू तोइजाम।

मिडफील्डर : अंजू चानू कायेनपाइबम, अरीना देवी नामिराकपम, भूमिका देवी खुमुकचम, मोनिशा सिंघा, नेहा, पूजा, श्रुति कुमारी।

फॉरवर्ड : बबीता कुमारी, दीपिका पाल, ल्हिंगदेइकिम, शिलजी शाजी, सिबानी देवी नोंगमेइकापम, सुलंजना राउल।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप के लिए थाईलैंड पहुंची भारतीय ट
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के अनुसार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत का दो अप्रैल को जापान के खिलाफ करेगी। इसके बाद पांच अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया और आठ अप्रैल को ची





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News