Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आयरलैंड दौरा स्थगित कर टीम इंडिया की मेजबानी की तैयारियों में जुटा बांग्लादेश

बीसीबी के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि सितंबर 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा टाल दिया गया है क्योंकि वे उस दौरान भारत की मेजबानी की योजना बना रहे हैं।

22 Mar 2026

आयरलैंड दौरा स्थगित कर टीम इंडिया की मेजबानी की तैयारियों में जुटा बांग्लादेश

नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सितंबर 2026 में होने वाले अपनी टीम के आयरलैंड दौरे को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बांग्लादेश इस दौरान भारत की मेजबानी करने की योजना बना रहा है।

बीसीबी के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि सितंबर 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा टाल दिया गया है क्योंकि वे उस दौरान भारत की मेजबानी की योजना बना रहे हैं।

क्रिकबज के अनुसार, क्रिकेट आयरलैंड ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को सूचित किया है कि वे 2026 के भीतर पुनर्निर्धारण की व्यवस्था करने में असमर्थ होंगे। यह सूचना बीसीबी द्वारा यह बताने के बाद दी गई कि वे सितंबर में यात्रा करने में असमर्थ होंगे क्योंकि वे उस दौरान भारत की मेजबानी करने की योजना बना रहे हैं। दोनों बोर्ड इस बात पर सहमत हुए कि श्रृंखला को टाल दिया जाए क्योंकि दोनों पक्ष सितंबर की निर्धारित अवधि में इसे आयोजित करने में असमर्थ थे।

भारतीय टीम को 2025 में बांग्लादेश का दौरा करना था लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता, सुरक्षा चिंताओं और तनावपूर्ण राजनयिक संबंधों के कारण दौरे को स्थगित कर दिया गया। अब इस साल यह दौरा होने की संभावना है। हालांकि भारत का यह दौरा अभी अंतिम रूप से तय नहीं है। अगर भारत सरकार से मंजूरी मिली तो भारतीय टीम अगस्त में बांग्लादेश पहुंच सकती है।

बीसीबी के अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि जब भारत के साथ होने वाली श्रृंखला को पिछले साल से इस सितंबर में स्थानांतरित किया गया तो हमने उनसे (क्रिकेट आयरलैंड से) पूछा कि क्या वे हमें 2026 में किसी अन्य समय पर समायोजित कर सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि वे ऐसा करने में असमर्थ हैं। इसलिए दौरे को टाल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ अन्य समस्याएं भी थीं इसलिए हमने आयरलैंड दौरे के लिए एक नई समयावधि खोजने के लिए मिलकर काम करने का फैसला किया। उम्मीद है कि अगले साल (2027) किसी समय यह हो।

बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू मैदान पर 2-1 से वनडे सीरीज जीती है। फिलाहल बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की वनडे टीम रैंकिंग में नौवें स्थान पर है। उसके 79 रेटिंग अंक हैं।

31 मार्च 2027 तक रैंकिंग में मौजूद टॉप आठ टीमों को वनडे वर्ल्ड कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी टीमों को क्वालिफायर खेलना होगा। ऐसे में उसके लिए हर सीरीज महत्वपूर्ण होने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आयरलैंड दौरा स्थगित कर टीम इंडिया की मेजबानी की तैयारियों मे
बीसीबी के एक अधिकारी ने क्रिकबज को बताया कि सितंबर 2026 में प्रस्तावित बांग्लादेश का आयरलैंड दौरा टाल दिया गया है क्योंकि वे उस दौरान भारत की मेजबानी की योजना ब





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News