Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रूस ने यूक्रेन पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन व मिसाइलें, सात लाेगाें की माैत

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की

25 Mar 2026

रूस ने यूक्रेन पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन व मिसाइलें, सात लाेगाें की माैत

मास्काे। रूस ने यूक्रेन पर अब तक के सबसे बड़े हवाई हमले को अंजाम देते हुए करीब 1,000 ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इस हमले में कई लोगों की मौत हुई, दर्जनों घायल हुए और ल्वीव समेत कई शहरों में भारी तबाही देखने को मिली। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब युद्ध खत्म करने की कोशिशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
मीडिया रिपाेर्टस के अनुसार यूक्रेन पर रूस ने हाल के दिनों में अब तक के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है। अधिकारियों के अनुसार करीब 24 घंटे के भीतर रूस ने लगभग 1,000 ड्रोन और मिसाइलें दागीं, जिनमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि रात के समय करीब 400 लंबी दूरी के ड्रोन और 23 क्रूज़ मिसाइलें दागी गईं। इसके बाद दिन में भी असामान्य रूप से 556 ड्रोन से हमला किया गया, जिसने पश्चिमी यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया।
पश्चिमी शहर ल्वीव में एक रूसी ड्रोन ने 16वीं सदी के बर्नार्डिन मठ (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) को नुकसान पहुंचा है। हमले में पास की आवासीय इमारतों में आग लग गई और कई लोग घायल हो गए।
यूक्रेनी के अनुसार टेरनोपिल, विन्नित्सिया, इवानो-फ्रैंकिव्स्क, ज़ाइटॉमिर, ज़ापोरिज़्या और डीनिप्रो सहित कई क्षेत्रों में हमले हुए। इवानो-फ्रैंकिव्स्क में दो लोगों और विन्नित्सिया में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा पोल्टावा क्षेत्र में दो लाेगाें की मौत हाे गई और 11 घायल हाे गए। वहीं, जापोरिज़्या में एक की मौत और पांच घायल तथा खार्किव क्षेत्र में एक ट्रेन पर हमले में 61 वर्षीय यात्री की मौत हाे गई।
यूक्रेन की वायु सेना का दावा है कि उसने दिन के समय दागे गए 556 ड्रोन में से अधिकांश को नष्ट या निष्क्रिय कर दिया। फिर भी हमलों का असर व्यापक रहा और 11 प्रशासनिक क्षेत्रों में नुकसान की पुष्टि हुई है।
राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि इस हमले का पैमाना दिखाता है कि रूस का युद्ध खत्म करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रूस ने यूक्रेन पर दागे 1000 से ज्यादा ड्रोन व मिसाइलें
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News