Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

आंधी-बारिश से कोलकाता में जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में अलर्ट

इन इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है

28 Mar 2026

आंधी-बारिश से कोलकाता में जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में अलर्ट

कोलकाता। शुक्रवार रात को कोलकाता और आसपास के इलाकों में तेज आंधी और बारिश हुई। तेज हवाओं के कारण सड़कों पर पेड़ गिर गए और कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। प्रशासन ने आधी रात के बाद कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया था।
खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी पड़ा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का विमान भी समय पर कोलकाता हवाईअड्डे पर उतर नहीं सका। विमान करीब 55 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा और अंततः रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर कोलकाता में सुरक्षित लैंडिंग हुई।
इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट के अलीपुर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भी शहर में कालबैसाखी जैसी स्थिति बन सकती है। बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और नदिया जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। उत्तर 24 परगना, नदिया और हुगली के कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।
दक्षिण बंगाल के अन्य जिलों में भी शनिवार को बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, गांगेय पश्चिम बंगाल और पड़ोसी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 0.9 किमी है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बिहार से मणिपुर तक एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) फैली हुई है। इसी कारण वे ऑफ बंगाल से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है, जिससे बारिश के अनुकूल हालात बने हैं।
शनिवार सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.4 डिग्री कम है, जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग ने उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में शनिवार तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह भी दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आंधी-बारिश से कोलकाता में जनजीवन प्रभावित, जिलों में अलर्ट
इन इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है और इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News