Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नवी मुंबई से 30 से अधिक नए मार्गों पर उड़ान शुरू करेगा इंडिगो, 400 से ज्यादा उड़ानें होंगी संचालित

इंडिगो ने बताया कि नए मार्गों से एयरलाइन आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम (कर्नाटक), चंडीगढ़, दीव, कन्नूर (केरल), कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशाखापत्तनम सहित कई प्रमुख शहरों को नवी मुंबई को जोड़ेगी।

29 Mar 2026

नवी मुंबई से 30 से अधिक नए मार्गों पर उड़ान शुरू करेगा इंडिगो, 400 से ज्यादा उड़ानें होंगी संचालित

नई दिल्ली। देश की अग्रणी उड्डयन कंपनी इंडिगो ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 30 से अधिक नए उड़ान मार्ग शुरू करने की घोषणा की है। इनपर उड़ान सेवाएं 29 मार्च से 23 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी।

इंडिगो ने बताया कि नए मार्गों से एयरलाइन आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम (कर्नाटक), चंडीगढ़, दीव, कन्नूर (केरल), कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशाखापत्तनम सहित कई प्रमुख शहरों को नवी मुंबई को जोड़ेगी। इन मार्गों के शुरू होने के बाद नवी मुंबई से प्रति सप्ताह 400 से अधिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधा और बेहतर यात्रा विकल्प मिलेंगे।

कंपनी के अनुसार, नवी मुंबई और गुजरात के बीच संपर्क को विशेष रूप से मजबूत किया गया है। इसी क्रम में भावनगर और नवी मुंबई के बीच प्रतिदिन दो सीधी उड़ानें शुरू कर दी गई हैं। ये सेवाएं एटीआर विमान से संचालित हो रही हैं, जिससे दोनों शहरों के बीच तेज और सुगम यात्रा संभव होगी।

इसके अलावा कंपनी ने जामनगर के लिए भी सीधी उड़ान सेवा शुरू करने की घोषणा की है, जो 23 अप्रैल से प्रारंभ होगी। इस विस्तार के बाद एयरलाइन गुजरात के छह शहर अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत, राजकोट, भावनगर और जामनगर में अपनी सेवाएं देगी। इन शहरों के लिए कुल मिलाकर 1400 से अधिक साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

जारी कार्यक्रम के अनुसार, नवी मुंबई से कई शहरों के लिए दैनिक उड़ानें उपलब्ध होंगी। इनमें गोवा, कोल्हापुर (महाराष्ट्र), गोरखपुर (उत्तर प्रदेश), भोपाल, देहरादून, हुब्बली (कर्नाटक), इंदौर, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल), मदुरै (तमिलनाडु), औरंगाबाद (महाराष्ट्र), जबलपुर (मध्य प्रदेश), झारसुगुड़ा (ओडिशा) और रायपुर जैसे शहर शामिल हैं।

कुछ मार्गों पर साप्ताहिक आधार पर उड़ानों का संचालन किया जाएगा। आगरा, देहरादून, दुर्गापुर (पश्चिम बंगाल) और श्रीनगर के लिए सप्ताह के निश्चित दिनों में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

वर्तमान में एयरलाइन के पास 400 से अधिक विमानों का बेड़ा है और यह प्रतिदिन 2200 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है, जिससे 95 से अधिक घरेलू और 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


नवी मुंबई से 30 से अधिक नए मार्गों पर उड़ान शुरू करेगा इंडिग
इंडिगो ने बताया कि नए मार्गों से एयरलाइन आगरा, अयोध्या, बागडोगरा, बेलगाम (कर्नाटक), चंडीगढ़, दीव, कन्नूर (केरल), कोलकाता, पटना, राजकोट, श्रीनगर, वाराणसी और विशा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News