Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यूटाउन में बंद कमरे से मिली युवती की लाश, ब्लैकमेलिंग का संदेह

शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है

29 Mar 2026

न्यूटाउन में बंद कमरे से मिली युवती की लाश, ब्लैकमेलिंग का संदेह

कोलकाता। न्यू टाउन थाना अंतर्गत गौरांग नगर इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से एक युवती का संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान सुस्मिता अधिकारी के रूप में हुई है, जो पेशे से एक होटल कर्मचारी थी। कमरे से उठने वाली असहनीय दुर्गंध ने इस खौफनाक वारदात का खुलासा किया। 
प्राथमिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग, मानसिक प्रताडऩा और ब्लैकमेलिंग से जुड़ा नजर आ रहा है, जिसने पुलिसिया जांच की दिशा मोड़ दी है। घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों को मकान की तीसरी मंजिल से भारी बदबू आने लगी। स्थानीय निवासियों ने इसकी सूचना तुरंत मकान मालिक समीर घरामी को दी। मकान मालिक जब जांच के लिए ऊपर पहुंचे और सुस्मिता के कमरे का दरवाजा धकेला, तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। सुस्मिता का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था और शरीर गलने लगा था। सूचना मिलते ही न्यू टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर साक्ष्य जुटाने शुरू किए। 
स्थानीय सूत्रों और पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में एक पेचीदा त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का संकेत मिला है। बताया जा रहा है कि सुस्मिता अपने वर्तमान प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। परिजनों और करीबियों के अनुसार, सुस्मिता का अपने पुराने प्रेमी के साथ गंभीर विवाद चल रहा था। आरोप है कि पुराना प्रेमी उसकी कुछ निजी और करीबी पलों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था। पिछले शुक्रवार की रात सुस्मिता ने अपने वर्तमान प्रेमी से फोन पर बात की थी, जिसमें वह काफी रो रही थी। 
पुलिस अब इस बात की गहराई से पड़ताल कर रही है कि क्या इसी ब्लैकमेलिंग और लोक-लाज के डर से सुस्मिता ने आत्मघाती कदम उठाया या यह किसी गहरी साजिश का हिस्सा है। पुलिस ने मृतका के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और कॉल रिकॉर्ड्स व चैट खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक समय और कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूटाउन में बंद कमरे से मिली युवती की लाश
शव को पोस्टमार्टम के लिए आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News