Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रशासन ने तीन प्रमुख केंद्र निर्धारित किए हैं। आसनसोल के कल्याणपुर स्थित डीएम कार्यालय, आसनसोल कोर्ट परिसर में एसडीओ कार्यालय और दुर्गापुर स्थित एसडीओ कार्यालय है।

30 Mar 2026

विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज

आसनसोल (पश्चिम बर्दवान)। जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो चुकी है। राज्य में दो चरणों में होने वाले चुनाव के तहत पहले चरण की वोटिंग 23 अप्रैल को होगी। इसके लिए चुनाव आयोग (ईसीआई) सोमवार को आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगा, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रशासन ने तीन प्रमुख केंद्र निर्धारित किए हैं। आसनसोल के कल्याणपुर स्थित डीएम कार्यालय, आसनसोल कोर्ट परिसर में एसडीओ कार्यालय और दुर्गापुर स्थित एसडीओ कार्यालय है।

जिले के चार सीटों आसनसोल दक्षिण, कुल्टी, बाराबनी और जामुड़िया के उम्मीदवार अपना नामांकन डीएम कार्यालय में दाखिल करेंगे। वहीं, आसनसोल उत्तर सीट के लिए नामांकन आसनसोल एसडीओ कार्यालय में लिया जाएगा। इसके अलावा रानीगंज, पांडवेश्वर, दुर्गापुर पूर्व और दुर्गापुर पश्चिम सीटों के उम्मीदवार दुर्गापुर एसडीओ कार्यालय में अपने नामांकन जमा करेंगे। जिला प्रशासन के मुताबिक, एस पोन्नमबलम (जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी) की अध्यक्षता में हुई ऑल-पार्टी बैठक में उम्मीदवारों को नामांकन से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी पहले ही दे दी गई है। इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ कितने लोग रिटर्निंग ऑफिसर के पास जा सकते हैं।

नामांकन प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए तीनों केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचा जा सके।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में प्रशासनिक तैयारियां हुई तेज
जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रशासन ने तीन प्रमुख केंद्र निर्धारित किए हैं। आसनसोल के कल्याणपुर स्थि





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News