Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व जादवपुर के यमुनानगर में विवाद के बाद हिंसा

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं

30 Mar 2026

पूर्व जादवपुर के यमुनानगर में विवाद के बाद हिंसा

कोलकाता। कोलकाता के पूर्व जादवपुर थाना क्षेत्र के यमुनानगर इलाके में सोमवार सुबह अचानक हिंसा भड़क उठी। इलाके में गोली चलने की खबर के बाद भारी तनाव फैल गया। इस घटना में कई स्थानीय लोग घायल हो गए। पुलिस ने मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तेज रफ्तार में बाइक चलाने को लेकर विवाद की शुरुआत हुई। आरोप है कि तेज रफ्तार में बाइक चलाने का विरोध करने पर कुछ असामाजिक तत्वों ने एक स्थानीय युवक की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही नहीं, युवक के शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के बाद इलाके के लोग आक्रोशित हो उठे और आरोपितों के घर के सामने जाकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। आरोप है कि बाहर से कुछ असामाजिक तत्वों को बुलाया गया, जिन्होंने इलाके में धारदार हथियारों से कई लोगों पर हमला किया। इलाके में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इसी दौरान इलाके में गोली चलने की आवाज सुनने का भी दावा स्थानीय लोगों ने किया है, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। हालांकि, पुलिस गोली चलने की घटना की सत्यता की जांच कर रही है।
सूचना पाकर पूर्व जादवपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय बल भी तैनात किया गया।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व जादवपुर के यमुनानगर में विवाद के बाद हिंसा
पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News