Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि संतोखी उनके मित्र थे और उनके साथ हुई मुलाकातों की यादें हमेशा जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि संतोखी ने सूरीनाम की सेवा में अथक योगदान दिया और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

31 Mar 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे सूरीनाम ही नहीं, बल्कि वैश्विक भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए भी अपूरणीय क्षति बताया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि संतोखी उनके मित्र थे और उनके साथ हुई मुलाकातों की यादें हमेशा जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि संतोखी ने सूरीनाम की सेवा में अथक योगदान दिया और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि संतोखी को भारतीय संस्कृति के प्रति विशेष लगाव था और उन्होंने संस्कृत में शपथ लेकर कई लोगों का दिल जीता था।

प्रधानमंत्री ने शोक की इस घड़ी में संतोखी के परिवार और सूरीनाम की जनता के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।प्रधानमंत्री मोदी ने इस पोस्ट के साथ संतोखी के साथ अपनी विभिन्न मुलाकातों की तस्वीरें भी साझा कीं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल के चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने 2020 में राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला। उनका जन्म 3 फरवरी 1959 को हुआ था और वे पेशे से पुलिस अधिकारी रहे, बाद में राजनीति में सक्रिय हुए। संतोखी ने सूरीनाम में कानून-व्यवस्था सुधार और प्रशासनिक पारदर्शिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे भारतीय मूल के प्रवासी समुदाय के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे और भारत-सूरीनाम संबंधों को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उनकी खास पहचान तब बनी जब उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ संस्कृत में लेकर भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपना लगाव प्रदर्शित किया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिका प्
प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा कि संतोखी उनके मित्र थे और उनके साथ हुई मुलाकातों की यादें हमेशा जीवित रहेंगी। उन्होंने कहा कि संतोखी ने सूरीनाम की सेवा में





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News