Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सीईओ कार्यालय के बाहर हंगामे पर चुनाव आयोग सख्त

बुधवार को राज्य के सीईओ कार्यालय की ओर से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट किया गया। उस पोस्ट में एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया गया कि मंगलवार देर रात कुछ लोग बेलेघटा के एक पार्षद के साथ वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

01 Apr 2026

सीईओ कार्यालय के बाहर हंगामे पर चुनाव आयोग सख्त

कोलकाता। कोलकाता में राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के बाहर मंगलवार से शुरू हुआ तनाव देर रात तक जारी रहा। हालांकि बुधवार सुबह वहां कोई भीड़ नहीं दिखी, लेकिन पुलिस की भारी तैनाती के कारण पूरा इलाका सुरक्षा घेरे में रहा। सीईओ कार्यालय के बाहर जगह-जगह बैरिकेड लगाए गए और सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

बुधवार को राज्य के सीईओ कार्यालय की ओर से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट किया गया। उस पोस्ट में एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया गया कि मंगलवार देर रात कुछ लोग बेलेघटा के एक पार्षद के साथ वहां पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि इस तरह की असामाजिक गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मंगलवार को ही कहा था कि यदि सीईओ कार्यालय के सामने हुई गड़बड़ी में पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो चुनाव आयोग हस्तक्षेप करेगा। उन्होंने बताया कि इस इलाके में सेक्शन 163 लागू किया गया है, जिसे अजय नंदा ने लागू किया है। इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति में पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई करनी होगी।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार दोपहर अचानक स्ट्रैंड रोड स्थित नए सीईओ कार्यालय के सामने तृणमूल समर्थक कई बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) पहुंच गए। उनका आरोप था कि कुछ लोग बैग भरकर फॉर्म-छह लेकर सीईओ कार्यालय में जमा करने आए हैं। इसी आरोप को लेकर बीएलओ ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच नारेबाजी शुरू हो गई, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया।

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय नंदा स्वयं सीईओ कार्यालय पहुंचे और वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए किसी भी तरह की अराजकता पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सीईओ कार्यालय के बाहर हंगामे पर चुनाव आयोग सख्त
बुधवार को राज्य के सीईओ कार्यालय की ओर से एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट किया गया। उस पोस्ट में एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया गया कि मंगलवार देर रात कुछ लो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News