Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

असम की वर्तमान सरकार महिलाओं की प्रगति नहीं चाहती : प्रियंका गांधी

नाजीरा के मेकिपुर पूजा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अरुणोदय’ जैसी योजनाएं वास्तव में महिलाओं को कोई ठोस लाभ नहीं पहुंचा पाई हैं। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं के बावजूद राज्य की महिलाएं अब भी कई समस्याओं से जूझ रही हैं।

01 Apr 2026

असम की वर्तमान सरकार महिलाओं की प्रगति नहीं चाहती : प्रियंका गांधी

डिब्रूगढ़ (असम)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को असम की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की सरकार महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहती और महिला सशक्तिकरण की योजनाएं भी जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं हैं।

नाजीरा के मेकिपुर पूजा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अरुणोदय’ जैसी योजनाएं वास्तव में महिलाओं को कोई ठोस लाभ नहीं पहुंचा पाई हैं। उन्होंने दावा किया कि इन योजनाओं के बावजूद राज्य की महिलाएं अब भी कई समस्याओं से जूझ रही हैं।

कांग्रेस उम्मीदवार देवव्रत सैकिया के समर्थन में नाजीरा में प्रचार करते हुए प्रियंका गांधी ने खोवांग में असम जातीय परिषद (एजेपी) नेता लुरिनज्योति गोगोई और टिंगखोंग में कांग्रेस उम्मीदवार बिपुल गोगोई के पक्ष में भी चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए।

उन्होंने कहा कि जुबीन गर्ग को न्याय दिलाना उनकी जिम्मेदारी है और इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। चाय बागान श्रमिकों का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मजदूरी आज तक नहीं बढ़ाई गई है।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है और पूरे शासनकाल में भ्रष्टाचार ही देखने को मिला है। विधानसभा चुनाव से पहले उनके इन बयानों से राज्य की राजनीति और गर्मा गई है। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


असम की वर्तमान सरकार महिलाओं की प्रगति नहीं चाहती : प्रियंका
नाजीरा के मेकिपुर पूजा मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘अरुणोदय’ जैसी योजनाएं वास्तव में महिलाओं को कोई ठोस लाभ नहीं पहुंचा पाई





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News