Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

देश में तेल की कीमतें स्थिर, सरकार ने दिया पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद भारत ने अपनी ईंधन और कृषि आपूर्ति शृंखला को पूरी तरह सुरक्षित रखा है।

01 Apr 2026

देश में तेल की कीमतें स्थिर, सरकार ने दिया पर्याप्त आपूर्ति का भरोसा

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि हमारे पास कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार है और अगले दो महीनों के लिए क्रूड ऑयल आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था कर ली है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भारत सरकार ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी उछाल के बावजूद भारत ने अपनी ईंधन और कृषि आपूर्ति शृंखला को पूरी तरह सुरक्षित रखा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस के संबंध में घरेलू उपभोक्ताओं और सीएनजी परिवहन के लिए 100 फीसदी आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने पीएनजी नेटवर्क का विस्तार करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में लगभग 3,25,000 कनेक्शनों को गैस की आपूर्ति की गई।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव से घरेलू उपभोक्ताओं को बचाने के लिए भारत सरकार ने ईंधन की कीमतों में किसी भी बढ़ोतरी को रोकने के लिए एक्साइज ड्यूटी कम कर दी है। इन कोशिशों के जरिए पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी गई हैं, जिसके चलते सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस मार्केटिंग कंपनियों को दोनों ईंधनों पर नुकसान उठाना पड़ रहा है। शर्मा ने कहा कि घरेलू बाजार में एफटीए और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने एक्सपोर्ट लेवी भी लगाई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे घबराहट में खरीदारी न करें।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय में संयुक्त सचिव असंगबा चुबा ने कहा कि आज सुबह पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एफटीए) की कीमतों को लेकर एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा की गई। भारतीय विमानन उद्योग ने भारत सरकार के इस महत्वपूर्ण और रणनीतिक फैसले का स्वागत किया है, जिसके तहत घरेलू मार्गों पर चलने वाली घरेलू शेड्यूल्ड एयरलाइंस के लिए एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में केवल 25 फीसदी की सीमित बढ़ोतरी लागू की गई है। भारतीय एयरलाइंस के लिए, कुल परिचालन खर्चों में ईंधन का हिस्सा आमतौर पर लगभग 40 फीसदी होता है। इस कदम से पूरे उद्योग पर छा सकने वाले एक संभावित संकट को टालने में मदद मिलेगी।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


देश में तेल की कीमतें स्थिर, सरकार ने दिया पर्याप्त आपूर्ति
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को अंतर मंत्रालयी प्रेसवार्ता में कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के बी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News