Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल में मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया गया : असदुद्दीन ओवैसी

उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय से ऐसे नेताओं को चुना जाए, जो उनके आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकें

01 Apr 2026

बंगाल में मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया गया : असदुद्दीन ओवैसी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मुर्शिदाबाद पहुंचे थे। बुधवार को उन्हाेंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों ने मुसलमानों का केवल वोट के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन उनके विकास के लिए ठोस काम नहीं किया।
ओवैसी ने मुर्शिदाबाद जिले के नोवादा में हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाले आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) उम्मीदवारों के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों में मुस्लिम समुदाय ने कांग्रेस, वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस को वोट दिया, लेकिन उनकी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।
ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मुसलमानों को राजनीतिक निर्णय प्रक्रिया में अधिक प्रतिनिधित्व दिलाने और उनके वास्तविक विकास के लिए हमने कबीर के साथ हाथ मिलाया है। हम मिलकर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी को झटका देंगे।
उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय से ऐसे नेताओं को चुना जाए, जो उनके आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकें।
294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में मुसलमानों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया गया
उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि मुस्लिम समुदाय से ऐसे नेताओं को चुना जाए, जो उनके आर्थिक विकास को सुनिश्चित कर सकें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News