Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मालदा हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, पुलिस महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट

बुधवार को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मालदा के मोथाबाड़ी, सुजापुर समेत कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई थी। सैकड़ो की संख्या में बाहर निकले अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता-सिलीगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 को जाम कर दिया और कालियाचक-2 प्रखंड कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया।

02 Apr 2026

मालदा हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, पुलिस महानिदेशक से मांगी रिपोर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मालदा जिले में मतदाता सूची को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने राज्य के पुलिस महानिदेशक सिद्धनाथ गुप्ता से इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले की जानकारी कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल को भी दी गई है।

बुधवार को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मालदा के मोथाबाड़ी, सुजापुर समेत कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई थी। सैकड़ो की संख्या में बाहर निकले अल्पसंख्यक समुदाय के प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता-सिलीगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 को जाम कर दिया और कालियाचक-2 प्रखंड कार्यालय के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया।

बताया गया कि उस समय प्रखंड कार्यालय के अंदर एसआईआर कार्य में लगे सात न्यायिक अधिकारी मौजूद थे, जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने घेर लिया। ये अधिकारी शाम चार बजे से रात 12 बजे तक अंदर फंसे रहे। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

इस दौरान न्यायिक अधिकारियों को निकालकर ले जाते समय पुलिस के वाहनों पर हमला करने की कोशिश का आरोप लगा है। एक वाहन के अंदर टूटे हुए शीशे भी देखे गए। वहीं प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि अधिकारियों को छुड़ाने के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि अधिकारियों के काफिले की एक गाड़ी से एक प्रदर्शनकारी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद कई लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इसी के विरोध में उन्होंने सड़क जाम और प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह पुलिस ने जिले के अधिकांश इलाकों से जाम और प्रदर्शन समाप्त करा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 12 पर यातायात सामान्य हो गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पिकेट तैनात कर दिए गए हैं और केंद्रीय बलों द्वारा गश्त भी की जा रही है।

हालांकि प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं किए गए तो वे फिर से आंदोलन करेंगे। इसी पृष्ठभूमि में चुनाव आयोग ने पूरे मामले पर राज्य पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मालदा हिंसा पर चुनाव आयोग सख्त, पुलिस महानिदेशक से मांगी रिप
बुधवार को मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मालदा के मोथाबाड़ी, सुजापुर समेत कई इलाकों में तनाव की स्थिति बन गई थी। सैकड़ो की संख्या में बाहर निकले अल्प





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News