Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव 26 : अधीर रंजन चौधरी के प्रचार अभियान में अशांति, टीएमसी समर्थकों से टकराव

जानकारी के अनुसार चौधरी अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 19 में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी उन्हें इलाके में प्रवेश करने से रोका गया। इस दौरान “गो बैक” और “जय बांग्ला” जैसे नारे लगाए गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

04 Apr 2026

चुनाव 26 : अधीर रंजन चौधरी के प्रचार अभियान में अशांति, टीएमसी समर्थकों से टकराव

मुर्शिदाबाद। मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर में शनिवार सुबह उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी को कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार चौधरी अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 19 में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी उन्हें इलाके में प्रवेश करने से रोका गया। इस दौरान “गो बैक” और “जय बांग्ला” जैसे नारे लगाए गए, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कथित रूप से धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू में किया।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस सुनियोजित तरीके से उनके प्रचार में बाधा डाल रही है। उनका कहना है कि पार्टी चुनाव परिणामों से डरकर हिंसा और डराने-धमकाने की राजनीति कर रही है।

वहीं, टीएमसी के स्थानीय पार्षद भीष्मदेव कर्मकार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए उल्टा चौधरी पर ही माहौल खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ विरोध किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ही पहले हमला करने की कोशिश की।

टीएमसी नेताओं का यह भी आरोप है कि चौधरी अपने साथ बाहरी लोगों को लाए थे, जिससे इलाके में अशांति फैली।

इससे पहले शुक्रवार रात जब चौधरी एक बीमार कांग्रेस नेता से मिल कर लौट रहे थे, उस दौरान भी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की थी।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता जयंत दास ने दावा किया कि टीएमसी चुनाव में तीसरे स्थान पर रहेगी और हार के डर से इस तरह की घटनाएं कर रही है।

गौरतलब है कि कांग्रेस इस बार पश्चिम बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ रही है और हाल ही में उसने 284 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें बहरामपुर सीट से अधीर रंजन चौधरी का नाम शामिल है।

इस घटना को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग से शिकायत करने की तैयारी में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव 26 : अधीर रंजन चौधरी के प्रचार अभियान में अशांति, टीएम
जानकारी के अनुसार चौधरी अपने समर्थकों के साथ वार्ड नंबर 19 में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी उन्हें इलाके में प्रवेश करने से रोका गया। इस दौरान “गो बैक” और “जय बा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News