Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

न्यूटाउन में भी फैला था मालदा कांड के मास्टरमाइंड का जाल

डरा-धमकाकर हड़पा बेसहारा परिवार का आशियाना

04 Apr 2026

न्यूटाउन में भी फैला था मालदा कांड के मास्टरमाइंड का जाल

कोलकाता। कालियाचक मोथाबाड़ी में न्यायाधीशों पर हमले के मुख्य आरोपी मोफाक्केरुल इस्लाम की काली करतूतों की फेहरिस्त दिन-ब-दिन लंबी होती जा रही है। गिरफ्तारी के बाद अब एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने कोलकाता के पॉश इलाके न्यूटाउन में उसकी दबंगई और भू-माफिया वाले चेहरे को बेनकाब कर दिया है। आरोप है कि मोफाक्केरुल ने न केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक मजबूर परिवार को उनके ही घर से बेदखल कर तीन मंजिला मकान पर अवैध कब्जा कर लिया। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कहानी की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी जब मोफाक्केरुल इस्लाम न्यूटाउन के तारुलिया इलाके में एक घर में किराएदार बनकर आया था। उस मकान के मालिक सत्यिया जडेजा और बसंती जडेजा थे। किस्मत का क्रूर खेल देखिए कि उसी वर्ष एक दुर्लभ बीमारी के कारण मकान मालिक दंपति की मृत्यु हो गई। उनकी मौत के बाद घर की जिम्मेदारी बसंती की वृद्ध माता पूर्णिमा जडेजा और भाई सोमनाथ विश्वास के कंधों पर आ गई। 
पीडि़त परिवार का आरोप है कि किराएदार बनकर आए मोफाक्केरुल की नजर उस संपत्ति पर गड़ गई थी। दंपति की मौत के कुछ ही महीनों के भीतर उसने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने कभी अदालती कार्रवाई का डर दिखाया, तो कभी प्रशासनिक रसूख की धमकियां दीं। हद तो तब हो गई जब उसने परिवार को जान से मारने की धमकी देकर करीब डेढ़ कट्ठा जमीन पर बने उस तीन मंजिला मकान से जबरन बाहर निकाल दिया। आज स्थिति यह है कि जिस घर के असली मालिक कभी मकान मालिक थे, वे मोफाक्केरुल के खौफ के कारण दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। परिवार का गुजारा अब टोटो चलाकर हो रहा है, जबकि उनके पसीने की कमाई से बने घर पर आरोपी का कब्जा बरकरार है। 
स्थानीय सूत्रों ने यह भी खुलासा किया है कि मोफाक्केरुल ने बाद में इसी इलाके में एक और आलीशान फ्लैट खरीदा, लेकिन पुराने घर पर अपना अवैध कब्जा नहीं छोड़ा। मालदा कांड में उसकी गिरफ्तारी की खबर जैसे ही न्यूटाउन पहुंची, इलाके के दबे-कुचले स्वर अब मुखर होने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोफाक्केरुल स्वभाव से बेहद शातिर था और वह समाज में घुलने-मिलने के बजाय सोशल मीडिया, विशेषकर फेसबुक पर भड़काऊ और विवादित पोस्ट डालने के लिए जाना जाता था। फिलहाल उसके दोनों ठिकानों पर ताले लटके हुए हैं। पीडि़त परिवार ने अब प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और उनका छीना गया आशियाना उन्हें वापस दिलाया जाए। इस खुलासे के बाद पुलिस अब उसके अन्य संपत्तियों और आपराधिक रिकॉर्ड की भी गहराई से जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


न्यूटाउन में भी फैला था मालदा कांड के मास्टरमाइंड का जाल
डरा-धमकाकर हड़पा बेसहारा परिवार का आशियाना





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News