Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

IPL 2026: देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर और बिश्नोई के चार विकेट के दमपर राजस्था ने गुजरात को 6 रन से हराया

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जबकि युवा वैभव रघुवंशी ने 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

05 Apr 2026

IPL 2026: देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर और बिश्नोई के चार विकेट के दमपर राजस्था ने गुजरात को 6 रन से हराया

अहमदाबाद। राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराकर सीजन की पहली थ्रिलिंग जीत दर्ज की। तुषार देशपांडे की आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी और रवि विश्नोई के चार विकेट इस जीत के मुख्य कारक बनें।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। जबकि युवा वैभव रघुवंशी ने 31 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी रही, जहां साई सुदर्शन ने 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि, बीच के ओवरों में बिश्नोई ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने लगातार विकेट लेकर गुजरात को दबाव में ला दिया और चार अहम बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

गुजरात एक समय मजबूत स्थिति में दिख रही थी, लेकिन विकेट गिरने से टीम 133/5 तक सिमट गई। इसके बाद आखिर में राशिद खान और कगिसो रबाडा ने तेज रन बनाकर मैच को रोमांचक बना दिया। फिर आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन देशपांडे ने दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए और एक अहम विकेट भी लिया।

इस तरह राजस्थान ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रन से जीत हासिल कर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


IPL 2026: देशपांडे के शानदार आखिरी ओवर और बिश्नोई के चार विक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) ने शानदार अर्धशतक लगाकर टीम को





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News