Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एक्शन मोड में सनी देओल, 'एंटनी' को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब अभिनेता एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल गोवा में रखा गया है, जहां करीब एक महीने तक बड़े स्तर पर एक्शन सीन फिल्माए जाएंगे।

06 Apr 2026

एक्शन मोड में सनी देओल, 'एंटनी' को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

सनी देओल अपनी अगली एक्शन फिल्म 'एंटनी' की तैयारी में जुट गए हैं। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब अभिनेता एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल गोवा में रखा गया है, जहां करीब एक महीने तक बड़े स्तर पर एक्शन सीन फिल्माए जाएंगे।

यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जिसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शुरुआती शूटिंग मुंबई में पूरी की जा चुकी है, जिसके बाद अब निर्देशक बालाजी गणेश गोवा में एक महीने का बड़ा शेड्यूल शुरू करने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म की कहानी सनी देओल के एक पुलिस ऑफिसर किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो गोवा में सक्रिय एक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश करता है। इस दौरान कई बड़े और खतरनाक एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाएंगे, जिनमें सनी खुद भी हिस्सा लेते नजर आएंगे।

फिल्म में ज्योतिका और विजय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जहां विजय वर्मा खलनायक के रूप में दिखाई देंगे। मेकर्स नाइट शूट और हाई-ऑक्टेन स्टंट्स के जरिए फिल्म को एक बड़े एक्शन एंटरटेनर के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


एक्शन मोड में सनी देओल, 'एंटनी' को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब अभिनेता एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल गोवा में रखा गया है, जहां करीब एक महीने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News