Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

सर्वे बिल्डिंग के इर्द-गिर्द नो एंट्री

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन केंद्र के पास केवल अधिकृत व्यक्तियों और उम्मीदवारों को ही प्रवेश की अनुमति होगी

06 Apr 2026

सर्वे बिल्डिंग के इर्द-गिर्द नो एंट्री

कोलकाता। विधानसभा चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के बीच कोलकाता की सर्वे बिल्डिंग छावनी में तब्दील हो गई है। नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के नामांकन के दौरान समर्थकों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गहमागहमी और हंगामे को देखते हुए भारतीय निर्वाचन आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने और किसी भी संभावित हिंसक झड़प को रोकने के लिए आयोग ने सर्वे बिल्डिंग और जेशप बिल्डिंग के चारों ओर 2 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा तैयार किया है। इस नए सुरक्षा आदेश के तहत सर्वे बिल्डिंग की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है। बैरिकेड्स लगाकर पूरे इलाके को सील कर दिया गया है, जिससे यह क्षेत्र एक सुरक्षित किले जैसा नजर आ रहा है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन केंद्र के पास केवल अधिकृत व्यक्तियों और उम्मीदवारों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में राज्य पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, जो हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं।  

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सर्वे बिल्डिंग के इर्द-गिर्द नो एंट्री
चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि नामांकन केंद्र के पास केवल अधिकृत व्यक्तियों और उम्मीदवारों को ही प्रवेश की अनुमति होगी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News