Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में हाेंगी सुपुर्दे खाक

उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। आज ही उनकाे सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न दलाें के नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

08 Apr 2026

पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में हाेंगी सुपुर्दे खाक

लखनऊ/नाेएडा। गांधी परिवार की भरोसेमंद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार तड़के 93 वर्ष की आयु में नाेएडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। आज ही उनकाे सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न दलाें के नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।

राजनीतिक जीवन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं मोहसिना किदवई नोएडा के सेक्टर 40 स्थित आवास में रहती थीं। कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकाेष्ठ के राष्ट्रीय सचिव लियाकत चाैधरी ने बताया कि कांग्रेस नेता माेहसिना किदवई का आज सुबह नाेएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्राे अस्पताल में निधन हाे गया है। उन्हाेंने बताया कि नोएडा के सेक्टर 40 स्थित आवास से मोहसिना किदवई की अंतिम यात्रा शुरू हाेकर दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान पहुंचेगी और शाम पांच बजे उनको सुपुर्दे खाक किया जाएगा। कांग्रेस नेता माेहसिना किदवई इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में केंद्रीय मंत्री रहने के दौरान स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों में काम किया। उन्हाेंने राज्य सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। मोहसिना किदवई दो बार छत्तीसगढ़़ से राज्यसभा सदस्य भी चुनी गईं। वह 1978 उपचुनाव, 1980 और 1984 में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर से सांसद चुनी गईं। मोहसिना किदवई हज कमेटी की अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने कांग्रेस महासचिव के रूप में भी काम किया। मोहसिना किदवई का जन्म 1 जनवरी, 1932 को बाराबंकी के मसौली में हुआ था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, दिल्ली के निजाम
उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। आज ही उनकाे सुपुर्दे खाक किया जाएगा। उनके निधन पर विभिन्न दलाें के नेताओं ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News