Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बंगाल चुनाव: सिविक, ग्रीन और छात्र पुलिस को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने का निर्देश

आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कदम चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और मतदान को स्वतंत्र एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है

08 Apr 2026

बंगाल चुनाव: सिविक, ग्रीन और छात्र पुलिस को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने का निर्देश

कोलकाता। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान सिविक पुलिस, ग्रीन पुलिस और छात्र पुलिस कर्मियों को किसी भी प्रकार की चुनाव संबंधी ड्यूटी में तैनात नहीं करने का निर्देश दिया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
चुनाव आयोग की ओर से राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि इन कर्मियों को वर्दी में किसी भी चुनावी कार्य में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
यह निर्देश पहले भी दिए गए आदेशों की पुनरावृत्ति है। इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी इसी तरह के निर्देश जारी किए गए थे।
आयोग ने राज्य के चुनाव तंत्र को यह भी कहा है कि इस निर्णय की जानकारी सभी संबंधित पक्षों, उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को दी जाए ताकि इसका पालन सुनिश्चित हो सके।
चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कदम चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और मतदान को स्वतंत्र एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
गौरतलब है कि, 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में आगामी 23 और 29 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना चार मई को की जाएगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिविक, ग्रीन, पुलिस को चुनाव ड्यूटी से दूर रखने का निर्देश
आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, यह कदम चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने और मतदान को स्वतंत्र एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News