Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भाजपा पंचायत सदस्य के घर पर बमबाजी, आरोप तृणमूल पर

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है

11 Apr 2026

भाजपा पंचायत सदस्य के घर पर बमबाजी, आरोप तृणमूल पर

कूचबिहार। जिले के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चांदमारी इलाके में बीती रात बम धमाकों से हड़कंप मच गया। आरोप है कि बीजेपी के ग्राम पंचायत सदस्य महेश्वर बर्मन के घर पर बदमाशों ने हमला किया। इतना ही नहीं, रात करीब तीन बजे दोबारा बमबाजी और लूटपाट की घटना हुई। घटना के विरोध में शनिवार को बीजेपी नेताओं ने कोतवाली थाने में प्रदर्शन किया और बदमशों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। बाद में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात भी किया।
जानकारी के मुताबिक, चांदमारी इलाके में बीजेपी उम्मीदवार रथींद्रनाथ बसु का चुनावी कार्यक्रम तय था, जिसकी शुरुआत पीड़ित के घर से होनी थी। इससे पहले ही हुए हमले को बीजेपी ने सुनियोजित बताया है। रथींद्रनाथ बसु ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल डर के कारण उनके कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है और पुलिस निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रही।
वहीं, तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष और उम्मीदवार अभिजीत दे भौमिक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे “राजनीतिक ड्रामा” बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से साजिश के तहत रचा गया मामला है और बीजेपी सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही है।
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। चुनावी माहौल में इस तरह की घटनाओं से आम लोगों में डर का माहौल बनता जा रहा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भाजपा पंचायत सदस्य के घर पर बमबाजी, आरोप तृणमूल पर
फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News