Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम बंगाल में हिंगलगंज के बीएसएफ कैंप में लगी आग, एक जवान की हुई मौत

तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजे गए ई-मेल में हुमायूं कबीर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के साथ एक प्रेसवार्ता का वीडियो भी संलग्न किया गया है, जिसमें कबीर कथित रूप से ऐसे बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। इन टिप्पणियों में पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल है।

16 Apr 2026

पश्चिम बंगाल में हिंगलगंज के बीएसएफ कैंप में लगी आग, एक जवान की हुई मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को पूर्व विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ चुनाव आयोग का रुख किया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी अलग राजनीतिक पार्टी बना चुके हुमायूं कबीर ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजे गए ई-मेल में हुमायूं कबीर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और व्यक्तिगत टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के साथ एक प्रेसवार्ता का वीडियो भी संलग्न किया गया है, जिसमें कबीर कथित रूप से ऐसे बयान देते हुए सुनाई दे रहे हैं। इन टिप्पणियों में पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी का नाम भी शामिल है।

पार्टी ने अपनी शिकायत में कहा है कि इस तरह की बयानबाजी आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। नियमों के तहत किसी भी उम्मीदवार को किसी व्यक्ति के निजी जीवन पर हमला करने या अशोभनीय एवं नैतिकता के विरुद्ध टिप्पणी करने की अनुमति नहीं है।

तृणमूल ने यह भी दावा किया है कि हुमायूं कबीर के बयान भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 356, 351 और 174 का भी उल्लंघन करते हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से हुमायूं कबीर को कारण बताओ नोटिस जारी करने, संबंधित एजेंसी को उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने तथा कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया था कि कबीर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हजार करोड़ रुपये का समझौता किया है, जिसका उद्देश्य आगामी दो चरणों के विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मतों का विभाजन करना है। हालांकि, कबीर ने इस वीडियो को फर्जी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार बताया है। वहीं, भाजपा ने भी इस तरह के किसी समझौते से इनकार किया है।

वहीं, वीडियो सामने आने के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख व हैदराबाद से लाेकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर और उनकी पार्टी के साथ घोषित गठबंधन ताेड़ दिया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पश्चिम बंगाल में हिंगलगंज के बीएसएफ कैंप में लगी आग, एक जवान
तृणमूल कांग्रेस ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेजे गए ई-मेल में हुमायूं कबीर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक और व्यक्तिगत ट





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News