Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

प्रतियोगिता के नतीजों के साथ ही विजेताओं के नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए।

19 Apr 2026

गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

भुवनेश्वर में आयोजित फेमिना मिस इंडिया 2026 के 61वें संस्करण में गोवा की साध्वी सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ अब वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार को फर्स्ट रनर-अप और अद्वैता को सेकेंड रनर-अप घोषित किया गया। प्रतियोगिता के नतीजों के साथ ही विजेताओं के नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए।

भुवनेश्वर स्थित केआईआईटी यूनिवर्सिटी में आयोजित इस भव्य समारोह का थीम "कनेक्टिंग द डॉट्स-डाल्टर्स ऑफ दिस सोयल" रखा गया था। इस थीम के जरिए भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता को मंच पर खूबसूरती से पेश किया गया। देशभर से आई प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसने ग्रैंड फिनाले को यादगार बना दिया।

प्रतियोगिता की शुरुआत पिछले वर्ष नवंबर में देशभर में आयोजित टैलेंट हंट से हुई थी, जिसमें अलग-अलग राज्यों से प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसके बाद टॉप 30 प्रतिभागियों ने मुंबई में विशेष ग्रूमिंग सेशन में हिस्सा लिया। ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतिभागियों ने ओडिशा की संस्कृति को करीब से जाना और पुरी के जगन्नाथ मंदिर व कोणार्क सूर्य मंदिर का दौरा भी किया।

इस रंगारंग शाम को मनीष पॉल और सारा जेन डायस ने होस्ट किया, जबकि जुबिन नौटियाल, लॉरेन गॉटलिब और ईशान खट्टर की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जज पैनल में जीनत अमान, मधुर भंडारकर, दूती चंद, नेहा धूपिया, टेरेंस लुईस, सेलिना जेटली और अमाल मलिक जैसे कई प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे। इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि भारतीय युवतियां सुंदरता के साथ आत्मविश्वास और उद्देश्य के दम पर वैश्विक मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


गोवा की साध्वी सैल बनीं फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026
प्रतियोगिता के नतीजों के साथ ही विजेताओं के नाम पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News