Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता ने इस सीजन दर्ज की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया

मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम ने रिंकू सिंह की 34 गेंदों में नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय और अनुकूल रॉय की 16 गेंदों में 29 रन की नाबाद पारियों के दम पर 19.4 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

19 Apr 2026

कोलकाता ने इस सीजन दर्ज की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से हराया

कोलकाता। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। रविवार को कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले गए मैच में केकेआर ने राजस्थान रॉयल (आरआर) को 4 विकेट से हरा दिया।

मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम ने रिंकू सिंह की 34 गेंदों में नाबाद 53 रन की अर्धशतकीय और अनुकूल रॉय की 16 गेंदों में 29 रन की नाबाद पारियों के दम पर 19.4 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

कोलकाता इस सीजन अब तक सात मैच खेल चुकी है। टीम को पांच मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम तीन अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। वहीं राजस्थान की 6 मैचों में यह दूसरी हार है। टीम ने चार मैचों में जीत दर्ज की है और उसके आठ अंक है। राजस्थान अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।

156 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पांच रन के अंदर दो विकेट गंवा दिए। कप्तान अजिंक्य रहाणे और टिम सेफर्ट खाता खोले बिना आउट हुए। पिछले मैच में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कैमरन ग्रीन भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अंगकृष रघुवंशी 10 रन, रोवमैन पॉवेल 23 रन बनाकर और रमनदीप सिंह 10 रन बनाकर आउट हुए। टीम ने 85 रन तक छह विकेट खो दिए। छह झटके लगने के बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। दोनों खिलाड़ियों ने सातवें विकेट के लिए 76 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को इस सीजन की पहली जीत दिला दी। रिंकू ने 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 53 रन और अनुकूल ने 16 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 29 रन की नाबाद पीरियां खेली।

राजस्थान की ओर से रवींद्र जडेजा ने 2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई और यशराज पुंजा ने एक-एक विकेच हासिल किया।

मुकाबले में राजस्थान रॉयल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए थे। राजस्थान को सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत दिलाई। वैभव ने 28 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 46 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। इन दोनों का विकेट गिरने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। टीम का अन्य कोई बल्लेबाजी बल्ले से कमाल नहीं दिखा सका। शिमरॉन हेत्मायर ने 15 रन और कप्तान रियान पराग ने 12 रन, रवीन्द्र जडेजा 09 रन, जोफ्रा आर्चर 08 रन और डोनोवन फरेरा ने 07 रन का योगदान दिया।

कोलकाता के लिए कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि सुनील नरेन को दो विकेट मिले।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता ने इस सीजन दर्ज की पहली जीत, राजस्थान को 4 विकेट से
मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम ने रिंकू सिंह की 34 गेंदों में नाबाद 53 रन की अर्धशत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News