Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स की दमदार जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हराया

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई।

23 Apr 2026

आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स की दमदार जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रन से हराया

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में खेले गए 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को 40 रनों से हरा दिया है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई।

लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श ने संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 55 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल सका। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और 11 रन तक पहुंचते-पहुंचते तीन अहम विकेट गिर गए। कप्तान ऋषभ पंत, एडन मार्करम और आयुष बडोनी खाता भी नहीं खोल सके। निकोलस पूरन ने जरूर 22 रन बनाए लेकिन टीम को संभाल नहीं पाए।

इससे पहले, राजस्थान की पारी में रवींद्र जडेजा ने 43 रनों का अहम योगदान दिया, जिसकी बदौलत टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। इकाना की धीमी पिच पर यह स्कोर चुनौतीपूर्ण साबित हुआ।

गेंदबाजी में राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने बेहतरीन रणनीति अपनाई और पांच गेंदबाजों का उपयोग किया, जिनमें सभी ने कम से कम एक विकेट लिया। जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने तीन विकेट झटके। वहीं नांद्रे बर्गर और बृजेश शर्मा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जबकि जडेजा और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।

इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स ने सीजन की पांचवीं जीत दर्ज की और लगातार दो मैचों से चल रहे हार के सिलसिले को भी समाप्त किया। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स को सात मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


आईपीएल 2026 : राजस्थान रॉयल्स की दमदार जीत, लखनऊ सुपरजायंट्स
इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए, जिसके जवाब में लखनऊ की पूरी टीम 119 रन पर सिमट गई।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News