Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

चुनाव आयोग ने हिंगलगंज के ओसी को किया निलंबित

आयोग ने गुरुवार को राज्य सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि हिंगलगंज थाना के ओसी संदीप सरकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी तुरंत शुरू की जाए। आयोग के अनुसार चुनाव के दौरान निष्पक्ष माहौल बनाए रखने में लापरवाही और पक्षपात के आरोपों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

24 Apr 2026

चुनाव आयोग ने हिंगलगंज के ओसी को किया निलंबित

कोलकाता। भारतीय चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान पक्षपात और स्थानीय तत्वों से कथित सांठगांठ के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए हिंगलगंज थाना के प्रभारी अधिकारी (ओसी) संदीप सरकार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है।

आयोग ने गुरुवार को राज्य सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि हिंगलगंज थाना के ओसी संदीप सरकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी तुरंत शुरू की जाए। आयोग के अनुसार चुनाव के दौरान निष्पक्ष माहौल बनाए रखने में लापरवाही और पक्षपात के आरोपों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि इस आदेश को तुरंत लागू किया जाए और इसकी अनुपालन रिपोर्ट 24 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक आयोग को भेजी जाए।

साथ ही राज्य सरकार से कहा गया है कि हिंगलगंज थाना के ओसी पद पर उत्पन्न रिक्ति को भरने के लिए जल्द से जल्द नया प्रस्ताव आयोग को भेजा जाए।

इस संबंध में पत्र की प्रति पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और राज्य के डीजी एवं आईजी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चुनाव आयोग ने हिंगलगंज के ओसी को किया निलंबित
आयोग ने गुरुवार को राज्य सरकार को भेजे पत्र में कहा है कि हिंगलगंज थाना के ओसी संदीप सरकार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी तुरंत शुरू की जाए। आयोग के अनुसार च





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News