Please wait
प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic

बंगाल में अगला मुख्यमंत्री ममता का भतीजा नहीं, भाजपा का कार्यकर्ता होगा : अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग स्पष्ट रूप से परिवर्तन के समर्थन में पड़ा मत है। उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि मतदाताओं ने भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

24 Apr 2026

बंगाल में अगला मुख्यमंत्री ममता का भतीजा नहीं, भाजपा का कार्यकर्ता होगा : अमित शाह

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल काे विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुई भारी वोटिंग काे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में दावा किया कि यह परिवर्तन का संकेत है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 152 में से 110 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने इस बार बदलाव के पक्ष में मतदान किया है और पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग स्पष्ट रूप से परिवर्तन के समर्थन में पड़ा मत है। उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि मतदाताओं ने भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह अफवाह फैलाई जा रही है कि यदि भाजपा सत्ता में आई तो बाहरी लोग शासन करेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा, बंगाली माध्यम में पढ़ा-लिखा और बंगाली भाषा बोलने वाला होगा। उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का भतीजा नहीं, बल्कि भाजपा का कार्यकर्ता होगा।

उन्होंने चुनाव के दौरान हिंसा के मुद्दे पर भी प्रतिक्रिया दी और दावा किया कि पिछली बारों की तुलना में इस बार मतदान अधिक शांतिपूर्ण रहा। शाह ने कहा कि 2016 के चुनाव में 1278 लोग घायल हुए थे, 2021 में 1681, 2023 के पंचायत चुनाव में 664 और 2024 के लोकसभा चुनाव में 761 लोग घायल हुए थे, जबकि इस बार पहले चरण में 30 से कम लोग घायल हुए हैं और किसी की मृत्यु नहीं हुई। उनके अनुसार यह दर्शाता है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

उल्लेखनीय है कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ, जिसमें चुनाव आयोग के अनुसार 92.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसे आजादी के बाद राज्य के इतिहास में सर्वाधिक मतदान बताया जा रहा है।

भारी मतदान के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। राज्य में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को 142 सीटों पर होगा, जबकि चुनाव परिणाम चार मई को घोषित किए जाएंगे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल में अगला मुख्यमंत्री ममता का भतीजा नहीं, भाजपा का कार्
अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हुई बंपर वोटिंग स्पष्ट रूप से परिवर्तन के समर्थन में पड़ा मत है। उन्होंने राज्य की जनता का आभार जताते हुए कहा कि मतदाताओं ने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News