Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भांगड़ बम विस्फोट मामले में फरार आरोपित की घर लौटने पर सामूहिक पिटाई

बताया जा रहा है कि 19 मार्च को भांगड़ के बामुनिया इलाके में बम विस्फोट की घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि बम बनाते समय यह विस्फोट हुआ था। इस मामले में तृणमूल नेता वहीदुल इस्लाम का नाम सामने आया था।

26 Apr 2026

भांगड़ बम विस्फोट मामले में फरार आरोपित की घर लौटने पर सामूहिक पिटाई

दक्षिण 24 परगना। दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ इलाके में बम विस्फोट मामले के एक फरार आरोपित को घर लौटते ही स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार शाम दक्षिण बामुनिया इलाके के चक मरिचा तेतुलतला घाट क्षेत्र में हुई।

बताया जा रहा है कि 19 मार्च को भांगड़ के बामुनिया इलाके में बम विस्फोट की घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि बम बनाते समय यह विस्फोट हुआ था। इस मामले में तृणमूल नेता वहीदुल इस्लाम का नाम सामने आया था। घटना के बाद से वह फरार चल रहे थे और उनकी तलाश राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही थी।

शनिवार शाम ओहिदुल इस्लाम के इलाके में आने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग उन्हें घेरकर मारने लगे। बताया गया कि वह चालता बेरिया इलाके से एक चार पहिया वाहन में जा रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी।

बाद में सूचना मिलने पर विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वहीदुल इस्लाम को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें नालमुड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

वहीं इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) का दावा है कि ओहिदुल इस्लाम ही बम विस्फोट मामले के मुख्य आरोपित हैं और लंबे समय से फरार थे। शनिवार को उन्हें इलाके में देखकर लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भांगड़ बम विस्फोट मामले में फरार आरोपित की घर लौटने पर सामूह
बताया जा रहा है कि 19 मार्च को भांगड़ के बामुनिया इलाके में बम विस्फोट की घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। माना जा रहा है कि बम बनाते समय यह विस्फो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News